Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

जिम ट्रेनर ने बहन भाई को पीटा

इंदौर में एक जिम संचालक व ट्रेनर ने अपने ही जिम में भाई-बहन को पीट दिया। द्वारकापुरी पुलिस ने सोमवार देर रात मामला दर्ज कर लिया। आरोप है कि फिटनेस के लिए 23 साल की लड़की को जिम में ट्रेनिंग के साथ प्रोटीन का हैवी डोज दिया था। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। जब इसी बात पर आपत्ति जताने के लिए लड़की का भाई उसे लेकर जिम पहुंचा तो जिम संचालक ने पीट दिया।

द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक प्रिकांको कॉलोनी की रहने वाली वैष्णवी अग्रवाल गोपुर चौराहा पर विल पॉवर जिम में रेगुलर जाती थी। यहां एक्सरसाइज के दौरान उसे प्रोटीन के डोज भी दिए गए। इसी बीच वैष्णवी (23) की तबीयत​ बिगड़ गई। ​परिवार ने अचानक बीमार होने की वजह पूछी तो उसने बताया कि जिम में ज्यादा एक्सरसाइज कराने के साथ प्रोटीन के हैवी डोज दिए गए थे। इसी का असर है।

यह सुनकर लड़की का भाई मयंक भड़क गया और अपनी बहन वैष्णवी (23) को लेकर जिम पहुंचा। यहां उसने हैवी डोज को लेकर आपत्ति जताई। इस पर आरोपी जिम संचालक वैभव शुक्ला ने चिल्लाना शुरू कर दिया। बाद में दोनों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी।

जिम संचालक पर रेप, अपहरण और पत्नी से मारपीट के मामले दर्ज

– पुलिस के मुताबिक जिम संचालक वैभव पर पहले भी रेप, अपहरण और पत्नी से मारपीट के केस दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ दो साल पहले पत्नी ने शराब पीकर मारपीट करने, घर में बंद रखने के आरोप लगे थे।

– जिम पर कब्जे को लेकर भी उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img