Monday, March 30, 2026
23 C
Bhopal

सीहोर में अवैध हथियार के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

सीहोर पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर चलाए गए अभियान में यह कार्रवाई की गई।

एसडीओपी दीपक कपूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घनश्याम दांगी की टीम ने सेमलपानी रोड स्थित नई कॉलोनी गेट के पास से आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान अब्दुल फैजान खान के रूप में हुई है। वह भेरूंदा के वार्ड नंबर 1, सुभाष कॉलोनी का रहने वाला है।

आरोपी के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में वह इसके लिए कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही 6 अपराध दर्ज हैं। इस कारण उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अब देसी कट्टे के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img