Sunday, September 13, 2026
24.1 C
Bhopal

स्टेट बार काउंसिल का कार्यकाल बढ़ाने पर HC की रोक

स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्य प्रदेश द्वारा बार काउंसिल के चुनाव दो साल बाद कराने के निर्णय पर जबलपुर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैथ और न्यायमूर्ति विवेक जैन की खंडपीठ ने गुरुवार को चुनावों पर आगामी आदेश तक अंतरिम रोक लगाने का फैसला सुनाया। भोपाल के एडवोकेट चंद्र कुमार वलेजा एवं इंदौर के एडवोकेट और स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्यप्रदेश के सदस्य नरेंद्र जैन द्वारा दायर पिटिशन पर सुनवाई के बाद खंडपीठ ने उक्त फैसला सुनाया।

याचिका में यह तर्क दिया गया था कि बार काउंसिल का कार्यकाल निश्चित समय के लिए होता है और चुनाव को दो वर्षों तक स्थगित करना वकीलों के संवैधानिक व लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। खंडपीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्टेट बार काउंसिल के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसमें आगामी चुनाव दो साल बाद कराने की बात कही गई थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 5 मई को होगी।

पांच साल पहले हुए थे चुनाव

गौरतलब है कि स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्य प्रदेश की कार्यकारिणी के चुनाव 17 जनवरी 2020 को हुए थे। स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्य प्रदेश की कार्यकारिणी ने अपनी एक बैठक में पांच वर्षीय कार्यकाल समाप्त होने के बाद कोरोना काल में कोर्ट की कार्यवाही बंद रहने का हवाला देते हुए स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्य प्रदेश के पांच वर्षीय कार्यकारिणी के चुनाव तय समय से दो साल के बाद कराए जाने का निर्णय लिया था।

Hot this week

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार, सूखीसेवनिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई

​सूखीसेवनिया थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले...

बैंक की किश्तों के 1.13 लाख रुपये गबन करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

​ईटखेड़ी थाना पुलिस ने एक्सिस बैंक के महिला समूह...

इंद्रपुरी के पिंक वाइब्स स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

​भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के 'पिंक...

इंदौर में बड़ा हादसा टला: गांधी नगर में आईडीए मल्टी की जमीन धंसी, मची अफरा-तफरी

​इंदौर गांधी नगर इलाके के आईडीए मल्टी में शनिवार रात...

Topics

बैंक की किश्तों के 1.13 लाख रुपये गबन करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

​ईटखेड़ी थाना पुलिस ने एक्सिस बैंक के महिला समूह...

इंद्रपुरी के पिंक वाइब्स स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

​भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के 'पिंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img