Monday, April 13, 2026
37.5 C
Bhopal

घर में आग, गृहस्थी का सामान बचाने में झुलसे बुजुर्ग

भोपाल के करोंद इलाके स्थित एक घर में बुधवार सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि एक्टिवा, साइकिल समेत गृहस्थी का सामान जल गया। वहीं, एक बुजुर्ग भी झुलस गए। वे सामान को आग से बचा रहे थे।

आग सुबह साढ़े 8 बजे चूल्हे पर पानी गर्म करते समय लगी, जो करीब एक घंटे में काबू आ सकी। फायर फाइटर पंकज यादव ने बताया, 68 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमनारायण हाड़ा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। करोंद स्थित हाउसिंग पार्क कॉलोनी में वे घर में अकेले ही रहते हैं। सुबह वे चूल्हे पर पानी गर्म कर रहे थे। तभी पास में खड़ी एक्टिवा में आग लग गई और देखते ही देखते घर में फैल गई।

सामान न जले, इसलिए बचाने में झुलस गए आग लगते ही उसे बुझाने के लिए बुजुर्ग प्रेमनारायण हाड़ा दौड़ पड़े। इसी दौरान उनके मुंह, हाथ-पैर झुलस गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

कुछ ही देर में घर का सामान जलकर राख हो गया घर में आग लगने की जानकारी मिलने पर कबाड़खाना फायर स्टेशन से दमकलें और निशातपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक आग से सामान राख हो गया था।

ये सामान जल गया एक्टिवा, साइकिल, सोफा, कपड़े, पलंग समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया। घर में आग लगता देख बुजुर्ग मायूस हो गए। निशातपुरा थाने के एएसआई हरिशंकर प्रजापति और प्रधान आरक्षक जितेंद्र जैन ने मुआयना किया।

तस्वीरों में देखें घटनाक्रम

Hot this week

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...

चाय की दुकान पर मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

​मंदसौर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्ला चौक...

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

Topics

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img