Sunday, August 16, 2026
23.1 C
Bhopal

95 लाख की ठगी करने वाले 9 अरोपी गिरफ्तार

भोपाल पुलिस की ऐशबाग थाना टीम ने करोड़ों रुपए की साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी कर रहे थे।

पुलिस ने अफजल खान और विपिन घोष समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों ने मिलकर भोपाल समेत कई अन्य राज्यों में साइबर ठगी को अंजाम दिया था। अब तक की जांच में करीब 95 लाख रुपए के फर्जी ट्रांजैक्शन सामने आए हैं।

कैसे हुआ खुलासा? पुलिस को शिकायत मिली थी कि भोपाल के प्रभात चौराहा स्थित एक कंपनी “आयडियोलॉजी (ए.टी.एस)” के जरिए लोगों से निवेश करवाने के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है। जब पुलिस टीम ने जांच की तो पाया कि इस कंपनी के कर्मचारी लोगों को टेली कॉलिंग के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए प्रेरित कर रहे थे और अधिक लाभ का लालच देकर उनसे पैसे ऐंठ रहे थे।

जांच में सामने आए अहम सुराग जांच के दौरान पता चला कि इस कंपनी के बैंक खाते महाराष्ट्र में दर्ज साइबर अपराधों से भी जुड़े हुए हैं। जब पुलिस ने कंपनी के दस्तावेजों की गहराई से जांच की, तो उसमें कई संदिग्ध लेन-देन पाए गए। पुलिस ने मौके से 87 कंप्यूटर, 29 सिम कार्ड और एक मॉडेम जब्त किया।

यह हैं आरोपी

  • अफजल खान (50 वर्ष) – भोपाल
  • विपिन घोष (25 वर्ष) – भोपाल
  • रामचंद्र यादव – भोपाल
  • ब्रज किशोर साहू (29 वर्ष) – विदिशा
  • सौरभ कुशवाह (पटेल) (25 वर्ष) – दमोह
  • श्रेयांश सेन (23 वर्ष) – भोपाल
  • रानू भूमरकर (26 वर्ष) – भोपाल
  • अंकुर माछीवार (24 वर्ष) – बैतूल
  • मोनिस (25 वर्ष) – बैतूल

पुलिस ने कहा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस गिरोह के अन्य लिंक की भी जांच की जा रही है। हो सकता है कि और भी कई लोग इस ठगी में शामिल हों। पुलिस आम जनता को सचेत कर रही है कि शेयर बाजार में निवेश करने से पहले किसी भी अनजान कंपनी की पूरी जांच-पड़ताल करें और किसी के बहकावे में न आएं।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img