Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

पत्नी को मौत के घाट उतारने वाला पति गिरफ्तार

भोपाल देहात के थाना बैरसिया क्षेत्र में एक पति ने आपसी विवाद में पत्नी की हत्या कर दी | जानकारी मुताबिक हत्या की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है | वही आरोपी पति हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था जिसे बेरसिया थाना पुलिस ने उसी के खेत से गिरफ्तार किया है | पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना बैरसिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम करनपुरा निवासी आरोपी बलराम उर्फ़ भरा मीणा (40) ने आपसी विवाद में पत्नी सरिता मीणा (मृतका) की कुल्हाड़ी से बहरेमी से हत्या कर दी | घटना की सूचना पुलिस को 10 अगस्त 2025 को मिली मामले में पुलिस को सूचना देने वाले सूचक ने बताया कि मृतका की पुत्री छाया मीणा ने फोन कर उसे बताया कि उसके पिता ने मां की कुल्हाड़ी मां से मार दिया है | मामले में सूत्रों ने बताया कि सरिता मीणा को सूचक द्वारा तत्काल सरकारी अस्पताल बेरसिया ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया | वही पत्नी की हत्या करने के बाद फरार हत्यारे पति को पकड़ने के लिए बेरसिया थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सेन ने टीम गठित कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी थी | इसके साथ ही घटनास्थल का एफएसएल टीम द्वारा निरीक्षण भी किया गया था | आरोपी को पकड़ने के लिए थाना बेरसिया पुलिस अलग-अलग स्थान पर दबिश दे रही थी | इसके बाद आरोपी को उसी के खेत से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया | वही मामले में पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया |

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img