Wednesday, September 30, 2026
27.1 C
Bhopal

गर्लफ्रेंड के साथ कार में पकड़ाया पति, पत्नी ने पीटा

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ाया तो पत्नी ने उसकी पिटाई कर दी। वकील कार से अपनी प्रेमिका को घुमाने लाया था। इसी दौरान वहां उसकी पत्नी पहुंच गई। दोनों के बीच कहासुनी और बहस इतनी बढ़ गई कि पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

ये देख वहां मौजूद लोगों ने पति और प्रेमिका को पीट दिया। घंटे भर चले हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

भीड़ ने प्रेमिका को कार से बाहर निकालकर पीटा

पत्नी के चिल्लाने पर चौपाटी के लोग मौके पर एकजुट हो गए। इस दौरान गर्लफ्रेंड ने वीडियो बनाने पर एक अन्य युवती का मोबाइल छीनकर फेंक दिया। इससे मौके पर मौजूद भीड़ भड़क गई और महिला को बाहर खींचकर धुनाई कर दी।

पत्नी से मारपीट का लोगों ने किया विरोध

सभी महिला के साथ हुई मारपीट का विरोध करने लगे। वहीं कुछ लोग इस विवाद का वीडियो बनाते रहे। सूचना पर सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद मौजूद लोगों को हटाया गया।

साथ ही समझाइश देकर दोनों पक्षों को शांत कराया। बताया जा रहा है कि ये ड्रामा काफी समय तक चलता रहा। बता दें कि चौपाटी में इससे पहले भी मारपीट और चाकूबाजी जैसी घटना सामने आ चुकी है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img