भोपाल में चल रहे चार दिवसीय आलमी तब्लीगी इज्तिमा का समापन सोमवार को दुआ-ए-खास के साथ हुआ। दोपहर करीब 12:30 बजे हुई दुआ में मौलाना साद ने लोगों से मोहब्बत से रहने की बात कही। उन्होंने खास तौर पर उम्मत को गुनाहों से दूर रहने के अलावा ईमान वाला बनने की दुआ की। इससे पहले फजर की नमाज हुई।
इज्तिमा के मीडिया कार्डिनेटर उमर हफीज ने बताया, इज्तिमा के पहले तीन दिन में करीब 8 लाख लोग इज्तिमा में शामिल हुए हैं। आखिरी दिन 600 एकड़ का पूरा एरिया फुल हो गया, जिसके चलते कई लोगों को पार्किंग में शिफ्ट करना पड़ा। सुबह तीन नई पार्किंग बनाई गईं। भीड़ बढ़ने पर इंडस्ट्रियल एरिया के पास खाली जगहों पर लोगों को बिठाया गया। दुआ के पहले ही लोगों की संख्या करीब 10 लाख तक पहुंच गई थी।

दो घंटे बाद निकाली गईं टू व्हीलर इज्तिमा प्रबंधन के अनुसार, दुआ के बाद इज्तिमा से लगभग 2,000 जमातें देशभर के अलग-अलग हिस्सों के लिए रवाना होने लगी हैं। ऐसे में पुराने भोपाल की सड़कों पर भारी ट्रैफिक रहेगा। दुआ के बाद करीब एक घंटे तक पैदल जाने वाले लोगों को निकलने दिया गया। इसके बाद इज्तिमा की सभी पार्किंगों से दो पहिया वाहन निकालने दी गईं।
करीब दो घंटे बाद पार्किंग से चार पहिया वाहन निकालने की इजाजत दी गई। इसके बाद हैवी व्हीकल निकाले गए। वहीं ट्रेनों से जाने वाले यात्रियों को इस्तकबादल नंबर 4 से सीधे गाड़ियों से स्टेशन पहुंचाया गया।
इन रूट्स पर होगा भारी ट्रैफिक पुराने भोपाल से इज्तिमा स्थल की ओर आवागमन करने वाले मार्गों, जैसे – मुबारकपुर से पटेल नगर नया बायपास, गांधी नगर से अयोध्या नगर बायपास, रत्नागिरी, लाम्बाखेड़ा से करोंद, भोपाल टॉकीज, पीरगेट, मोती मस्जिद, रॉयल मार्केट, लालघाटी चौराहा, नादरा बस स्टैंड, भोपाल मुख्य रेलवे स्टेशन, अल्पना तिराहा, भारत टाकीज, बोगदा पुल आदि क्षेत्रों में भारी संख्या में जनसमुदाय और वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात दबाव रहेगा।
स्टेशन और एयरपोर्ट के लिए यह रहेगा रूट
- एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहन भदभदा चौराहा, नीलबड़, रातीबड़, झागरिया रोड से खजूरी बायपास, मुबारकपुर बायपास होकर एयरपोर्ट जा सकेंगे।
- भोपाल शहर से मुख्य रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन रोशनपुरा, लिंक रोड 2, बोर्ड ऑफिस, चेतक ब्रिज से प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड होकर प्लेटफॉर्म-1 की तरफ आ सकेंगे।

इज्तिमा में बना 50 हजार लोगों का खाना भोपाल स्टेशन पर इज्तिमा कमेटी ने जायरिनों के लिए खास इंतजाम किए हैं। इज्तिमा कमेटी ने यहां पर करीब 40 से 50 हजार लोगों का खाना बनाया गया है। इसके अलावा, रेलवे ने यहां स्पेशल टिकट काउंटर लगाए हैं। ATVM (ऑटोमैटिक टिकट वेडिंग मशीन) की संख्या भी बढ़ाई है।
रेलवे ने दो ट्रेनों में बढ़ाए एक्स्ट्रा कोच
भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस और राजस्थान जाने वाले लोगों के लिए भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में एक-एक कोच बढ़ाया है। 2 दिसंबर को भोपाल स्टेशन पर 4 टिकट काउंटर भी बढ़ाने का फैसला लिया है। 2 टिकट काउंटर 6 नंबर प्लेटफॉर्म स्थित पंडाल में और दो काउंटर और बढ़ाए जाएंगे।
इन ट्रेनों में दो दिन रहेंगे एक्स्ट्रा कोच
- गाड़ी संख्या 11272: भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस में 2 और 3 दिसंबर को अतिरिक्त जनरल कोच रहेगा।
- गाड़ी संख्या 14814: भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में 2 और 3 दिसंबर को अतिरिक्त जनरल कोच रहेगा।
2 टिकट काउंटर और 6 एटीवीएम मशीन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 6 नियमित टिकट काउंटर के अलावा 2 अतिरिक्त टिकट खिड़कियां शुरू की गई हैं।
6 एटीवीएम मशीनों से टिकट जारी किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त टीटीई स्टाफ की तैनाती की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर, जीआरपी, आरपीएफ और अन्य सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
दोनों फुटओवर ब्रिज (एफओबी) पर यात्रियों के आने-जाने को आसान बनाने के लिए मार्गों को अलग-अलग डायवर्ट किया गया है। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए चिकित्सा सहायता केंद्र भी उपलब्ध कराया गया है।
गाड़ी खराब होने पर निशुल्क हेल्पलाइन नंबर
- 9302342377
- 9303063590
- 883 992 7882

भोपाल के इज्तिमा में 33 देशों से पहुंचे लोग इस साल इज्तिमा में 33 देशों से 433 मेहमान आए हैं। इन्हें हाई सिक्योरिटी एरिया में ठहराया गया। विदेशों से आई इन जमातों के लिए तीन लेवल पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
इज्तिमा कमेटी के मीडिया को-ऑर्डिनेटर डॉ. उमर हफीज ने बताया कि 3 लेवल की सिक्योरिटी में हर लेवल पर 50-50 वॉलंटियर्स तैनात रहें। इनकी ड्यूटी 8-8 घंटे की रही। ऐसे में तीन शिफ्ट (8×3 = 24) में वॉलेंटियर्स ने ड्यूटी दी।
इस साल 61 की बजाय 66 पार्किंग
पिछले साल की तुलना में इस बार पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की गई है। 300 एकड़ में फैले आयोजन स्थल पर 66 पार्किंग स्थलों का निर्माण किया गया। इनमें 60,000 चार पहिया वाहन और सवा लाख दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं। इसके अलावा, एक हजार से अधिक ऑटो और 2,000 से अधिक बसों के लिए भी जगह सुनिश्चित की गई। पिछले साल 250 एकड़ में 61 पार्किंग बनाई गई थी।
5 बड़े इस्लामिक आयोजनों में से एक इज्तिमा भोपाल का आलमी तब्लीगी इज्तिमा दुनिया के 5 सबसे बड़े इस्लामिक आयोजनों में से एक माना जाता है। दुनियाभर से इसमें लाखों लोग शामिल होते हैं। दुनिया में केवल 3 देशों भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में इसका आयोजन होता है।




