Thursday, February 12, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में बीड़ी न पिलाने पर पत्थर से सिर कुचलकर युवक की कर दी हत्या

भोपाल के गौतम नगर इलाके में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात बुधवार सुबह करीब 5 से 6 बजे की बताई जा रही है। हत्या महज एक बीड़ी ना पिलाने से नाराज होकर की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित के मुताबिक 50 वर्षीय सुरेश कुशवाहा मजदूरी का काम करता था और गौतम नगर थाने के करीब फुटपाथ पर सोता था। कार्तिक राठौर नाम के आरोपी ने युवक का सिर कुचलकर मौत के घाट उतारा। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रात को विवाद किया, सुबह की हत्या

पुलिस के अनुसार, आरोपी का कल (मंगलवार) जन्मदिन था। रात में वह रास्ते से गुजरते समय सुरेश के पास आया और बीड़ी मांगी। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। सुबह कार्तिक दोबारा मौके पर आया, आसपास से पत्थर उठाया और सुरेश के मुंह को कुचल दिया।

इसके कुछ देर बाद वह दोबारा लौटा, ये देखने के लिए कहीं वह जिंदा तो नहीं है और एक बार और पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी।

थाने से 100 मीटर की दूर हुई वारदात

बताया जा रहा है कि आरोपी ने थाने से गरीब 100 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने उसे दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

Hot this week

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

Topics

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img