Sunday, August 23, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में ब्लिंकिट कंपनी का डिलीवरी बैग लटकाए कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया

भोपाल में ब्लिंकिट कंपनी का डिलीवरी बैग लटकाए कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। 12 से ज्यादा डिलीवरी बॉयज ने कस्टमर की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इन पर महिलाओं को भी पीटने और उनसे बदसलूकी करने का आरोप लगा है।

ये घटना कोलार इलाके में शनिवार को हुई है। रविवार को मारपीट की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

पुलिस के मुताबिक, हर्षित गुरु दानिश हिल्स कॉलोनी में रहते हैं। उनका एक पार्सल डिलीवर करने लिए ब्लिंकिट कंपनी का कर्मचारी पहुंचा था। हर्षित की पत्नी ने पार्सल के एवज में कुछ रकम डिलीवरी बॉय को कैश दी और बाकी रकम ऑनलाइन ट्रांसफर करने की बात कही।

इस पर युवक ने पूरी रकम कैश या पूरी ऑनलाइन देने की बात कही। इस बात पर डिलीवरी बॉय और हर्षित की पत्नी में बहस हुई। तब उनके नौकरों ने डिलीवरी बॉय को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह साथियों को लेकर यहां आया था।

भाजपा नेता हैं हर्षित गुरु

जिस घर पर हमला करने डिलीवरी बॉयज पहुंचे थे, वहां बीजेपी नेता हर्षित गुरु रहते हैं। आरोपी उन्हें ही पीटने पहुंचे थे, लेकिन हमलावरों की तादाद को देखते हुए वे बाहर नहीं आए। वहीं टीआई संजय सोनी का कहना है कि मारपीट, धमकाने और गाली-गलौज करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।

साथियों को साथ लेकर पहुंचा युवक घर से निकाले जाने के बाद डिलीवरी बॉय अपने सेंटर पर पहुंचा, पूरा घटनाक्रम साथियों को बताया और उनके साथ डंडे लेकर दोबारा दानिश हिल्स स्थित कॉलोनी में पहुंचा। जहां हर्षित ने एक दर्जन से अधिक युवकों को देख घर के गेट बंद कर लिए।

बाहर खड़े दोनों नौकरों को डिलीवरी बॉयज ने जमकर पीटा और फरार हो गए। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

Hot this week

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

Topics

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img