Wednesday, February 18, 2026
19.1 C
Bhopal

युवती को शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर की विजय नगर पुलिस ने 21 साल की युवती की शिकायत पर उसके दोस्त के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसके प्रेग्नेंट होने के बाद शादी से इंकार कर दिया। युवती ने हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं से मदद मांगी और वह उसे थाने लेकर पहुंचे। विजय नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती मूलत: खंडवा की है और पिछले कुछ साल से इंदौर में जॉब कर रही है। उसने पुलिस को बताया कि सुंदर नगर निवासी विकास सागौरे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह एक कैफे में जाती थी, वहीं विकास से पहचान हुई। कुछ दिन की मुलाकात के बाद दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किया और फिर लगातार बात होने लगी। विकास ने एक दिन शादी करने की इच्छा बताई, तो मना कर दिया। फिर वह बार-बार शादी करने का कहने लगा, तो हां कर दिया।

डेढ़ माह युवती को होटल के कमरे में रखा

युवती ने बताया कि 8 जनवरी 2025 को विकास विजयनगर इलाके की एक होटल लेकर गया। यहां पर संबंध बनाए। इसके बाद इसी होटल में करीब डेढ़ माह साथ में रखा। इस दौरान शादी की बात की, तो विकास ने कहा कि कोर्ट में पेपर तैयार हो रहे हैं, थोड़ा समय लगेगा। फिर पीड़िता चंद्रनगर में किराए के कमरे में रहने लगी। 18 जुलाई को विकास कमरे पर आया और जबरदस्ती संबंध बनाए। युवती को एक माह बाद प्रेग्नेंसी का पता चला। उसने विकास को बताया, तो उसने अबॉर्शन कराने को कहा। आरोपी ने कहा कि मेरा नाम किसी को बताया, तो जिंदा नहीं छोडूंगा।

राजावत के पास पहुंची युवती

विकास द्वारा शादी से इंकार किए जाने और धमकाने के बाद युवती हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मानसिंह राजावत के पास पहुंची और पूरी बात बताई। युवती को राजावत विजय नगर थाने ले गए और युवती ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

पत्नी ही निकली पति की कातिल, ‘पुजारी’ प्रेमी के साथ मिलकर रचा मौत का षड्यंत्र

​मंडला। जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सुमित...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img