Wednesday, September 30, 2026
22.1 C
Bhopal

ढाबे पर शराब परोसी जा रही थी सूचना के बाद पुलिस पहुंची और दबिश देकर 15 पेटी शराब पकड़ी

खंडवा के हरसूद थाना क्षेत्र के तहत ग्राम झूमरखाली में एक ढाबे पर शराब परोसी जा रही थी। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और दबिश देकर 15 पेटी शराब पकड़ी हैं। पुलिस ने मौके से एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है, वहीं ढ़ाबा संचालक फरार हो गया हैं। कार्रवाई जायसवाल ढ़ाबा पर शुक्रवार देर रात ड्राइ डे वाले दिन की गई हैं। दोनों आरोपी खंडवा शहर के रहने वाले हैं।

हरसूद टीआई राजकुमार राठौर के मुताबिक, जायसवाल ढाबा झूमरखाली की चेकिंग करते आकाश पिता मांगीलाल जायसवाल के ढाबा पर पीछे वाले कमरे में एक व्यक्ति शराब के साथ मिला। उसका नाम पता पूछने पर उसने उसका नाम राजा पिता सुखलाल पंवार (20) निवासी बंजारा बस्ती (संजयनगर) खंडवा का होना बताया। उसके कब्जे से 15 पेटी शराब जब्त की गई है। जिसकी कीमत करीब 60 हजार रूपए है।

जब्त शराब में चार कार्टून (पेटी) देशी मदिरा प्लेन के 200 क्वार्टर (36 लीटर), थैली में 100 क्वाटर (18 लीटर) दो पेटी में बांबे स्पेशल व्हिस्की के 100 क्वार्टर (18 लीटर) एक पेटी में पावर कूल स्ट्रांग बीयर की 24 केन (12 लीटर) शामिल हैं। राजा से पूछताछ करने पर उसने शराब ढाबा मालिक आकाश पिता मांगीलाल जायसवाल के साथ मिलकर ढ़ाबा में बेचने के लिए लाकर रखने बात कहीं। ढाबा के पीछे ही दूसरे कमरे में शराब रखी होना बताया। जहां से 10 पेटी शराब की अलग से जब्ती की गई हैं।

टीआई राठौर के मुताबिक, आरोपी आकाश जायसवाल मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी को आज शनिवार के दिन हरसूद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे खंडवा जेल भेज दिया गया।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img