Sunday, June 21, 2026
33.2 C
Bhopal

Ind vs WI 2nd T20 : भारत ने वेस्‍टइंडीज को दूसरे मैच में 8 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्‍जा

Ind vs WI 2nd T20 : टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को शुक्रवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में आठ रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 2-0 से अजेय बढ़त बना लिया। वनडे के बाद टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया। तीसरा टी-20 मैच रविवार को इसी ग्राउंड पर खेला जाएगा। दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। वेस्टइंडीज को 187 रनों को लक्ष्य दिया। जवाब में वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए।

186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत अच्छी अच्छी। शुरुआत पांच ओवरों में टीम ने 34 रन बनाए। छठे ओवर में टीम को पहला झटका लगा। काइल मेयर्स को यजुवेंद्रा चहल ने 9 रन पर आउट किया। दूसरा झटका नौवें ओवर में लगा। रवि बिश्नोई ने ब्रेंडन किंग को 22 रन पर पवेलियन भेजा। तीसरा झटका 19वें ओवर में लगा। निकोलस पूरन 61 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हुए। रोवमन पावेल ने 36 गेंदों पर नाबाद 68 रनों की पारी खेली। पोलार्ड 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

स्कोर बोर्ड (भारत बनाम वेस्टइंडीज)

टास : वेस्टइंडीज (गेंदबाजी)

परिणाम : भारत आठ रन से जीता

मैन आफ द मैच :

भारत : 186/5 (20 ओवर)

रन, गेंद, चौके, छक्के

रोहित शर्मा का. ब्रेंडन बो. चेज 19, 18, 02, 01

इशान किशन का. मेयर्स बो. काटरेल 02, 10, 00, 00

विराट कोहली बो. चेज 52, 41, 07, 01

सूर्यकुमार यादव का. एवं बो. चेज 08, 06, 01, 00

रिषभ पंत नाबाद 52, 28, 07, 01

वेंकटेश अय्यर बो. शेफर्ड 33, 18, 04, 01

हर्षल पटेल नाबाद 01, 01, 00, 00

अतिरिक्त : (बा-5, लेबा-3, वा-9, नोबा-2) 19

कुल : 20 ओवर में पांच विकेट पर 186 रन

विकेट पतन : 1-10 (इशान, 1.5), 2-59 (रोहित, 7.5), 3-72 (सूर्यकुमार, 9.5), 4-106 (कोहली, 13.4), 5-182 (वेंकटेश,19.3)

गेंदबाजी

अकील हुसैन 4-0-30-0

शेल्डन काटरेल 3-1-20-1

जेसन होल्डर 4-0-45-0

रोमारियो शेफर्ड 3-0-34-1

रोस्टन चेज 4-0-25-3

ओडियन स्मिथ 1-0-10-0

कीरोन पोलार्ड 1-0-14-0

वेस्टइंडीज : 178/3 (20 ओवर)

रन, गेंद, चौके, छक्के

ब्रेंडन किंग का. सूर्यकुमार बो. बिश्नोई 22, 30, 02, 00

काइल मेयर्स का. एवं बो. चहल 09, 10, 01, 00

निकोलस पूरन का. बिश्नोई बो. भुवनेश्वर 62, 41, 05, 03

रोवमैन पावेल नाबाद 68, 36, 04, 05

कीरोन पोलार्ड नाबाद 03, 03, 00, 00

अतिरिक्त : (लेबा-2, वा-12) 14

कुल : 20 ओवर में तीन विकेट पर 178 रन

विकेट पतन : 1-34 (मेयर्स, 5.1), 2-59 (ब्रेंडन, 8.3), 3-159 (पूरन, 18.3)

गेंदबाजी

भुवनेश्वर कुमार 4-0-29-1

दीपक चाहर 4-0-40-0

युजवेंद्रा सिंह चहल 4-0-31-1

हर्षल पटेल 4-0-46-0

रवि बिश्नोई 4-0-30-1

Hot this week

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

भोपाल: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी, कमरे में मिला शव

​भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र के रोहित नगर फेस-2 में...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...

साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर व्यापारी को लगाया 5.50 लाख का चूना

​इंदौर। शहर के एक बैग व्यापारी के साथ साइबर...

भोपाल: परिचित ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img