Friday, May 15, 2026
41.1 C
Bhopal

इंदौर के बीजेपी नेता ने मंदिर में अश्लील हरकतें की

इंदौर के बीजेपी नेता ने मंदिर में अश्लील हरकतें की, इसके वीडियो भी बनवाए। वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी किसान मोर्चा के राउ मंडल में महामंत्री कृष्णा देवड़ा को निष्कासित कर दिया गया है।

बीजेपी नेता के दो वीडियो सामने आए हैं। दोनों वीडियो शहर के ग्वाल भैरव मंदिर के बताए जा रहे हैं। एक वीडियो में वे पेंट की जिप खोलकर गंदी हरकत करते दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में वे दीवार के सहारे टिककर बैठे हैं। इसमें भी कपड़े खोलकर अश्लील हरकतें कर रहे हैं। वीडियो में उनके साथ दो से तीन लोग भी हैं, जो हंसी-मजाक कर रहे हैं।

मानसिक हालत ठीक नहीं बीजेपी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रवि महेश चौधरी ने बताया कि यह जानकारी हमारे पास आई थी। हमने उन्हें निष्कासित कर दिया है। हालांकि, यह भी पता चला है कि कुछ महीने से उनका मानसिक इलाज चल रहा है। देवड़ा की नियुक्ति राउ विधायक मधु वर्मा के कहने पर हुई थी। यह उनके करीबी माने जाते हैं। बीजेपी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष घनश्याम पाटीदार और विधायक वर्मा के निर्देश पर यह नियुक्ति हुई थी।

Hot this week

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर ‘बाबा’ ने शिक्षक की पत्नी से ठगे ₹1.75 लाख

​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में श्रद्धा...

ईरान-अमेरिका तनाव की आंच अब आपकी जेब तक: एमपी में ₹3 महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

​भोपाल/इंदौर | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का सीधा...

Topics

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img