Friday, May 15, 2026
36.1 C
Bhopal

हेलमेट उतारकर दोस्त को दिया, ट्रक की टक्कर से मौत

पचमढ़ी में नया साल मनाकर भोपाल लौट रहे बुलेट सवार दो दोस्तों को सांडिया के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में बुलेट चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे युवक को मामूली चोट आई है।

मंगलवारा थाना एएसआई गणेश राय ने बताया कि हादसा बुधवार रात करीब 7.30 बजे पिपरिया से 22 किमी दूर सांडिया में हुआ। मृत युवक का नाम प्रमोद गुर्जर था। उसकी उम्र 42 साल थी। वह नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र (देवरी) का रहने वाला था और भोपाल रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था।

वहीं पीछे बैठा 34 वर्षीय युवक रवि चौरसिया मूलत: दमोह का रहने वाला है। वह इंदौर में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहा था। रवि ने पुलिस को बताया कि दोनों नया साल मनाने के लिए पचमढ़ी गए थे। वहां से भोपाल लौट रहे थे। प्रमोद बुलेट चला रहा था।

हादसे से पहले उतार दिया था हेलमेट

रवि ने बताया कि दोनों की दोस्ती 2017 में दिल्ली में हुई थी। रवि का कहना है कि प्रमोद ने पचमढ़ी से चलते समय हेलमेट पहने रखा था। पिपरिया से कुछ दूर चलने पर उसने हेलमेट उतार कर उसे दे दिया। इसके कुछ देर बाद हादसा हो गया।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सभी दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की है।

Hot this week

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर ‘बाबा’ ने शिक्षक की पत्नी से ठगे ₹1.75 लाख

​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में श्रद्धा...

ईरान-अमेरिका तनाव की आंच अब आपकी जेब तक: एमपी में ₹3 महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

​भोपाल/इंदौर | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का सीधा...

Topics

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img