Saturday, February 14, 2026
18.5 C
Bhopal

Indore Coronavirus News: संक्रमितों की संख्या हुई कम, एमआरटीबी में 20 मरीज हैं भर्ती

इंदौर में कोविड संक्रमितों की संख्या में कमी दिखाई दे रही है। कोविड की दूसरी लहर के मुकाबले इस बार अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम रही है। पिछले 20 दिन से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी थी लेकिन उनमें भी अभी कमी आ गई। एमआरटीबी अस्पताल में तीसरी लहर में जहां अधिकतम 40 मरीज भर्ती रहे थे, वही अब अस्पताल में सिर्फ 20 मरीज ही उपचार के लिए भर्ती है।

इनमें भी सिर्फ एक मरीज ही वेंटिलेटर पर हैं। एमआरटीबी अस्पताल में पिछले 15 दिनों में काेविड व अन्य बीमारियों से संक्रमित करीब 10 मरीजों की मौत हुई है। एमआरटीबी अस्पताल के श्वसन रोग विशेषज्ञ डा. दीपक बंसल के मुताबिक इस बार किसी भी मरीज की कोविड के कारण मौत नहीं हुई। इन मरीजों को ह्दय, किडनी व मस्तष्कि रोग सहित अन्य बीमारियां थी उसके कारण मौत हुई है। ज्यादातार 60 वर्ष से अधिक के मरीज ही अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

कोविड के कारण 250 मरीज हुए अस्पताल में भर्ती

अरबिंदो अस्पताल के श्वसन रोग विशेषज्ञ डा. रवि डोसी के मुताबिक विगत तीन माह में कोविड के कारण 200 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं। हालांकि इनमें ज्यादा मरीज अन्य बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती हुए। वर्तमान में एक बुजुर्ग महिला व पुरुष वेंटीलेटर पर है। इन्हें फेफड़ों में 60 से 80 फीसद तक संक्रमण है। वर्तमान में इनका उपचार चल रहा है। इस बार कोविड संक्रमित व अन्य बीमारियों से पीड़ित सिर्फ 10 फीसद मरीजों को ही वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी।

Hot this week

95 साल के बुजुर्ग ने राइफल से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में बड़ी बहू पर प्रताड़ना का आरोप

​ग्वालियर। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी...

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...

Topics

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img