Tuesday, June 30, 2026
32 C
Bhopal

Indore Coronavirus Update: इंदौर में जल्द खत्म होगी कोरोना वायरस की तीसरी लहर!

शहरवासियों को कोरोना से राहत मिलने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। इस दिन 1197 नए संक्रमित मिले। यह संख्या शनिवार के मुकाबले करीब 600 कम हैं। शनिवार को 1784 मरीज मिले थे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कुछ ही समय में तीसरी लहर खत्म हो सकती है। रविवार देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, 10,329 संदिग्धों के सैंपल जांचे गए थे। इस दिन संक्रमण दर 11.58 प्रतिशत रही। इस दिन 2604 संक्रमित बीमारी को पूरी तरह से हराकर ठीक हुए। अब तक जिले में एक लाख 98 हजार 833 संक्रमित मिल चुके हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से एक लाख 84 हजार 611 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। फिलहाल इंदौर में 12,795 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।

जनवरी में हो चुकी है 32 की मौत

रविवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज ने दम तोड़ा। जनवरी में अब तक 32 कोरोना संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। सीएमएचओ डा.बीएस सैत्या के मुताबिक रविवार को जिस व्यक्ति की मौत हुई उसकी उम्र 77 वर्ष थी। उसका इलाज एमआरटीबी अस्पताल में चल रहा था। वह मस्तिष्क रोग और कोरोना से पीड़ित था।

naidunia

आज से किशोरों को टीके की दूसरी डोज

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार से इंदौर शहर में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को दूसरी डोज लगनी शुरू होगी। इंदौर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 1 लाख 42 हजार 352 किशोरों को कोवैक्सीन के टीके लगाए गए हैं। जिन किशोरों को टीका लगे 28 दिन का समय हो गया है, उन्हें सोमवार से निर्ध्ाारित टीकाकरण केंद्रों पर दूसरी डोज भी लग सकेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी व निजी संस्थानों मे 50 स्थानों पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इनके माध्यम से किशोरों को टीका लगाया जा रहा है। इंदौर जिले में 1 लाख 94 हजार 753 किशोरों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इंदौर में 73 प्रतिशत किशोरों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। अभी भी करीब 52 हजार किशोर बाकी हैं जिन्हें टीके की पहली डोज लगाई जानी बाकी है। इनमें कई विद्यार्थी जो आसपास के शहरों में रहते थे वो कोविड के कारण अभी अपने घरों में रहकर आनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। इस वजह से 27 प्रतिशत किशोरों को अभी तक टीके नहीं लगे हैं।

Hot this week

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

रिश्वतखोरी पर EOW की बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के दो अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने सोमवार...

Topics

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम की जमानत बरकरार, हाईकोर्ट से मिली राहत

​शिलांग/इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी...

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img