Saturday, July 18, 2026
29.3 C
Bhopal

Indore News: इंदौर नगर निगम के इंजीनियरों ने कबाड़ से बनाया वीड हार्वेस्टर

Indore News: हर्षल सिंह राठौड़, इंदौर। इंदौर शहर के तालाबों से जलकुंभी की सफाई करने के लिए नगर निगम हर महीने एक लाख रुपये किराये पर मशीन ले रहा है। नगर निगम वर्कशाप के छह इंजीनियरों ने कबाड़ से जुगाड़ कर वीड हार्वेस्टर (जलकुंभी निकालने की मशीन) बना ली। जो मशीन किराये पर ली जा रही थी उसकी कीमत दो करोड़ रुपये है। निगम के इंजीनियरों ने 15 लाख की लागत में मशीन बना दी। शहर के छोटे सिरपुर तालाब में जलकुंभी हटाने के लिए किराये का हार्वेस्टर उपयोग किया जा रहा था।

निगम का पैसा बचाने के लिए वर्कशाप के इंजीनियरों ने पहल की और यहां पड़े अनुपयोगी सामान से वीड हार्वेस्टर बनाने का प्रस्ताव दिया। निगम अफसरों ने इसकी मंजूरी दे दी। डेढ़ माह में छह इंजीनियरों ने वीड हार्वेस्टर तैयार कर ली। सिरपुर तालाब में आठ दिन तक इसका परीक्षण भी किया, जो सफल रहा।

ऐसी है जुगाड़ की मशीन

– 8 फीट चौड़ी 14 फीट लंबी नाव बनाकर इसे तैयार किया गया है।

– नाव में 10 ड्रम लगाकर उसे लोहे की चादर से ढंका गया।

– 30 एचपी का इंजन लगाया गया है।

– हाइड्रोलिक पंप लगाया।

– दोनों ओर लोडर लगाए, जिससे जलकुंभी को किनारे लाया जा सके।

– हार्वेस्टर का वजन 17 सौ किलो है।

इंदौर शहर के तालाब के अनुरूप किया बदला

इंदौर नगर निगम के वर्कशाप प्रभारी इंजीनियर मनीष पांडे बताते हैं इस हार्वेस्टर में स्थानीय तालाब के अनुरूप कुछ बदलाव किए गए हैं। कन्वेयर बेल्ट के स्थान पर लोडर लगाया है। यहां के तालाब की संरचना ऐसी नहीं कि कन्वेयर बेल्ट वाले हार्वेस्टर की जरूरत पड़े। लोडर की मदद से जलकुंभी को धकेलकर किनारे तक लाकर हटाया जाता है। वे बताते हैं नई सामग्री खरीदकर भी इसे तैयार किया जाए तो लागत करीब 16 से 17 लाख रुपये आएगी।

Hot this week

इंदौर: 70 करोड़ की ड्रग्स तस्करी मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, इंदौर-मंदसौर में छापेमारी

​इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के इंदौर सब-जोनल कार्यालय ने...

इंदौर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो मामले, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के गांधीनगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में...

Topics

इंदौर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो मामले, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के गांधीनगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में...

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने फूंका जीत का बिगुल, चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

​दतिया। विधानसभा उपचुनाव-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने...

मप्र वक्फ बोर्ड विवाद: AIMIM ने अध्यक्ष के सामाजिक बहिष्कार का किया ऐलान

​भोपाल: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img