Thursday, February 12, 2026
23.1 C
Bhopal

अंगूठा कटने से घायल मासूम की मौत

इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के न्यू चेस्ट वार्ड में एडमिट जिस डेढ़ माह के मासूम का इंट्राकेथ बदलते समय अंगूठा कटकर अलग हो गया था। उसकी शनिवार को मौत हो गई। मामले में परिजन का कहना है कि उसे दोबारा निमोनिया हो गया था। जिससे उसकी मौत हो गई, लेकिन मामला फिर चर्चाओं में है।

24 दिसंबर को बेटमा के बजरंगपुरा गांव निवासी अंजुबाई के डेढ़ माह के बच्चे को निमोनिया के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। तब मां ने बताया था कि हाथ में सूजन होने पर नर्सिंग ऑफिसर को बुलाया गया था। इंट्रा कैथ के टेप को काटते समय कैंची बच्चे के अंगूठे पर चल गई। जिससे बच्चे का अंगूठा कटकर अलग हो गया और जमीन पर गिर पड़ा था। बाद में उसे सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल रेफर कर सर्जरी की गई थी। इसमें उसका अंगूठा जोड़ा गया था।

मामला सामने आने के बाद डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने नर्सिंग ऑफिसर आरती श्रोत्रिय को सस्पेंड कर दिया था, साथ ही तीन नर्सिंग इंचार्ज का एक-एक माह की वेतन रोक दिया था। उधर, मासूम को फिर डिस्चार्ज कर दिया था। इसके बाद उसे हाल ही में फिर एडमिट किया गया। इस दौरान उसकी हालत बिगड़ी और शनिवार को उसकी मौत हो गई।

घटना को लेकर परिजन कुछ ज्यादा कहने की स्थिति में नहीं है। पिता रवि का कहना है कि उसे दोबारा निमोनिया हो गया, जिससे उसकी मौत हुई है। इसके साथ ही पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया और शव लेकर रवाना हो गए। शाम को उसका अंतिम संस्कार किया गया।

जन्म के बाद एक माह तक भी एडमिट था

डॉ. निर्भय मेहता (HOD, पीडियाट्रिक यूनिट) ने बताया कि बच्चा जन्म से ही काफी कमजोर था। उसे पहले निमोनिया के कारण एमटीएच के न्यू बोर्न बेबी यूनिट में एक माह तक रखा गया था। फिर डिस्चार्ज होने के आठ दिन बाद फिर से न्यू चेस्ट यूनिट में एडमिट किया गया।

कुछेक दिनों बाद सेफ्टीसीमिया का इंफेक्शन उसके पूरे शरीर में हो गया था। साथ ही निमोनिया भी हो गया था जिससे उसकी मौत हुई है।

Hot this week

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

करेंसी एक्सचेंज के नाम पर ठगी , नासिक के जालसाज ने भोपाल की युवती से ऐंठे 2.92 लाख

​राजधानी के गांधी नगर इलाके में करेंसी एक्सचेंज के...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

Topics

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img