Thursday, April 2, 2026
26.6 C
Bhopal

ग्वालियर में इंस्पेक्टर की बेटी से ₹88 हजार की ठगी

ग्वालियर में पिता को परेशानी में बताकर ठगों ने एक निरीक्षक की बेटी को 88 हजार रुपए की चपत लगा दी। घटना कंपू थाना क्षेत्र के पुलिस अफसर रेसीडेंसी की है। घटना का पता उस समय चला जब बेटी ने पिता से रुपए पहुंचने की जानकारी ली।

पिता ने कहा कि उन्होंने तो किसी को रुपए ऑनलाइन कराने के लिए कहा ही नहीं। इसके बाद पीड़ित छात्रा क्राइम ब्रांच पहुंची और साइबर सेल में मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी ठग की तलाश शुरू कर दी है।

आपके पिता ने बात करने का कहा है

ग्वालियर के कंपू स्थित पुलिस अफसर रेजीडेंसी निवासी 19 वर्षीय स्नेहा छात्रा नीट की तैयारी कर रही है। स्नेहा के पिता हितेंद्र निरीक्षक है और ग्वालियर पुलिस में पदस्थ हैं। 10 दिसंबर की दोपहर करीब एक बजे उसके पास मोबाइल नंबर 9752618206 से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को उसके पिता का दोस्त बताया।

कहा कि उसके पिता ने उससे बात करने के लिए कहा है। कुछ देर बाद उसके पिता उससे बात करेंगे। जब उसने पापा से बात कराने को कहा तो कॉल करने वाले ने उन्हें बिजी कहकर कुछ देर बाद बात कराने को बोला। इसके बाद कॉल करने वाले ने कॉल काट दिया।

फिर आया कॉल, नहीं कराई बात

कॉल कट होने के कुछ देर बाद फिर से कॉल आया और बताया कि वह अपने पिता से बात कर ले। इसके बाद जब छात्रा ने पिता से बात कराने को कहा तो कॉल करने वाले ने कहा कि वे अभी भी व्यस्त हैं।

Hot this week

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

Topics

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img