Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

जमीन विवाद में सास-ससुर ने महिला को जहर पिलाया:पति की मौत के बाद पीड़िता की जमीन हड़पना चाहते हैं ससुराल वाले

नजीराबाद इलाके में जमीन विवाद के चलते एक विधवा महिला को उसके ससुराल पक्ष ने शनिवार को जबरदस्ती जहर पिला दिया। महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय थप्पी बाई ग्राम जमीला की निवासी है। चार साल पहले उसके पति का निधन हो गया था। पति की मौत के बाद से महिला ससुराल पक्ष से संपत्ति में अपना हिस्सा मांग रही थी।

महिला के परिवार की 20 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर शनिवार को महिला की सास नन्नी बाई गुर्जर, ससुर कुबेर सिंह, ननदोई मेहरबान और चाचा ससुर इंदर ने उसे जबरन पकड़कर जहर पिला दिया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल

आस-पड़ोस के लोगों ने महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

फिलहाल, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img