Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

सराफा बाजार से सोना लेकर भागा कारीगर

रतलाम में ज्वैलरी बनाने के कारखाने से एक कारीगर 5.70 लाख रुपए के गहने लेकर भाग गया। कारखाना संचालक ने कारीगर के खिलाफ माणक चौक थाने में अमानत में खयानत का केस दर्ज करवाया है। रतलाम के भगतपुरी रामगढ़ निवासी गणेश पिता गिरिराज सोनी ने एफआईआर दर्ज करवाई।

बताया कि मेरा धनजीभाई के नोहरे में ज्वैलरी मेकिंग का कारखाना है। एक परिचित के जरिये 14 नवंबर को कृष्णकांत पिता प्रेमकुमार धनगर निवासी रेपुरा जिला फिरोजाबाद को काम पर रखा था। 2 दिन बाद 16 नवंबर को 11 बजे कृष्णकांत को सोने की चेन का रोल (कुल वजन 77 ग्राम 320 मिलीग्राम) देकर धनजीभाई का नोहरा स्थित ज्वेलर्स रंजन की दुकान पर भेजा। काफी देर बाद भी कृष्णकांत वापस नहीं लौटा। इस पर मैंने रंजन को कॉल किया। उसने बताया कि कृष्णकांत मेरी दुकान पर नहीं आया है। कुछ देर बाद रंजन मेरी दुकान पर आया और हमने कृष्णकांत को कई बार कॉल किए। शुरू में उसने मोबाइल रिसीव नहीं किया और फिर बंद कर लिया। कृष्णकांत सोने की चेन का रोल लेकर भाग निकला है। इसकी कीमत 5 लाख 70 हजार रुपए है। पुलिस के अनुसार आसपास के सीसीटीवी चेक कर एसआई आरोपी की तलाश की जा रही है।

जीवन सोनी नहीं मिला रतलाम के 7 व्यापारियों का करीब 3 करोड़ का सोना लेकर फरार सराफा व्यापारी जीवन सोनी सवा 2 महीने बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। व्यापारियों ने 1 लाख और पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। वहीं अब यह कारीगर भाग गया। पुलिस कारखाना संचालक ने दूसरे सोने-चांदी के व्यापारियों के जरिये आरोपी कृष्णकांत की तलाश करने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img