Thursday, July 23, 2026
24.7 C
Bhopal

International Women’s Day 2022: महिला पुलिस अधिकारियाें व आरक्षकाें ने संभाली 15 चाैराहाें की ट्रैफिक व्यवस्था

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला पुलिस ने भी नवाचार किया। महिला पुलिस अधिकारियों व आरक्षकों ने शहर के प्रमुख 15 चौराहों की ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। महिला पुलिस अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने व नागरिकों को लेफ्ट टर्न फ्री रखने, सिंग्नल का पालन करने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही नागरिकों से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाने की अपील की। साथ ही जागरूकता के लिए पर्चे भी बांटे। आइजी अनिल शर्मा व एसएसपी ने चौराहों पर जाकर महिला पुलिस अधिकारियों को पुष्प भेंटकर उनका सम्मान किया और उनके कार्य की प्रशंसा की।

इन चौराहों पर संभाली व्यवस्था: राजमाता चौराहा, फूलबाग चौराहा, गोला का मंदिर चौराहा, बारादरी चौराहा, हजीरा चौराहा, केआरजी चौराहा, माधौनगर चौराहा, इंदरगंज चौराहा, हुजरात कोतवाली, पड़ाव चौराहा, हनुमान चौराहा, नाका चंद्रवदनी चौराहा, पद्म विद्यालय चौराहा और गोविंदपुरी चौराहा।

मिली कानूनी प्रविधान की संपूर्ण जानकारीः पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष सेमिनार रखा गया। अतिथियों के रूप में विशेष न्यायधीश पाक्सो एक्ट आरती शर्मा, जेएमएफसी महिला अपराध शिवानी शर्मा और एसएसपी अमित सांघी मौजूद थे। एसएसपी ने महिला विवेचकों को बताया कि कैसे समय सीमा में अपराध की विवेचना कर पीड़िता को न्याय दिलाएं। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए घटनास्थल से अधिक से अधिक भौतिक साक्ष्य जुटाने चाहिए। उन्होंने पास्को एक्ट की जानकारी दी। इसी क्रम में जिला पुलिस ने महिला पुलिस अधिकारियों व महिला आरक्षकों के साथ शहर में जागरूकता रैली निकाली।

दो टीमों के बीच हुए रोचक मुकाबलेः ग्वालियर स्मार्ट सिटी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) तथा ग्वालियर ओब्सट्रीशियन एंड गायनेकोलोजिस्ट ने जीआर मेडिकल कालेज परिसर में खेल प्रतियोगिताएं रखीं। यहां शिक्षा विभाग तथा चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं के बीच रोचक मुकाबले हुए। उन्होंने लेमन स्पून रेस, थ्री लेग्ड रेस, टग आफ वार, थ्रो बाल, बास्केटबाल, स्प्रिंट तथा बैटन रेस में भाग लिया। मुख्य अतिथि स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह थीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के चलते हम शारीरिक गतिविधियों के लिए समय नहीं निकाल पाते, लेकिन फिटनेस आवश्यक है। इस कार्यक्रम के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य को सराहना है तथा कोविड में प्रदान की गई सेवाओं के लिए सभी महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करना है। कालेज डीन डा. समीर गुप्ता ने, आइएमए की अध्यक्ष डा. प्रियंवदा भसीन ने खेल भावना को सराहा।

Hot this week

ग्वालियर में साइबर ठगों का कारनामा: बिना ओटीपी आए बैंक खाते से उड़ाए 2.32 लाख रुपये

​ग्वालियर: शहर के सिरोल थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का...

भोपाल: अरेरा हिल्स थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित, युवक की पत्नी से अवैध संबंधों का आरोप

​भोपाल: ​अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर...

कटारा हिल्स पुलिस की कार्रवाई: स्मैक और गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के...

अशोक बर्णवाल बने मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव, शासन ने जारी किया आदेश

भोपाल, मध्य प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में एक बड़ा...

Topics

भोपाल: अरेरा हिल्स थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित, युवक की पत्नी से अवैध संबंधों का आरोप

​भोपाल: ​अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर...

कटारा हिल्स पुलिस की कार्रवाई: स्मैक और गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img