आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अपनाया सनातन:जबलपुर की रजिया बी बनीं नंदिनी

जबलपुर की रजिया बी अब नंदिनी के नाम से जानी जाएंगी। अयोध्या में रामलला की प्राण – प्रतिष्ठा के दूसरे दिन यानी सोमवार को उन्होंने इस्लाम छोड़ते हुए सनातन धर्म अपनाया। शहर के शिव शंकर मंदिर में हिंदू धर्म सेना ने उन्हें सनातन धर्म अपनाने में मदद की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

नंदिनी का कहना है कि जल्द वे अखबार में विज्ञापन निकलवाकर यह बता देंगी कि अब उनको नंदिनी नाम से पुकारा जाए। उन्होंने कहा कि अब वे अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीएंगी। इस्लाम में कुछ नहीं है, तलाक है, हलाला है और बुर्का प्रथा है।

नंदिनी ने कहा कि उनके धर्म बदलने में पति शेरा शाहनवाज को ऐतराज नहीं है। पति और दो बच्चे (14 साल का बेटा, 12 साल की बेटी) भी जल्द सनातन धर्म अपनाएंगे।

बचपन से सनातन में दिलचस्पी
नंदिनी बनीं रजिया कई महीने से हिंदू धर्म सेना के संपर्क में थीं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें सनातन धर्म में दिलचस्पी थी। वे भजन सुना करती थीं। मां – बाप से प्यार नहीं मिला, शादी हुई तो ससुराल में कोई साथ नहीं देता। इस्लाम में बुर्के के बिना आप बाहर नहीं निकल सकते। ऐसा करने पर समाज के लोग गालियां देते हैं। जबकि, सनातन में बेटियों को पूजा जाता है, इसलिए मुझे सनातन सबसे अच्छा लगा।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770