Wednesday, September 2, 2026
25.1 C
Bhopal

भारत से गुजर रहे ईरानी प्लेन में बम की सूचना:दिल्ली में लैंडिंग की इजाजत नहीं दी

भारत के एयरस्पेस से गुजर रहे ईरानी विमान में सोमवार को बम की सूचना से हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले इस ईरानी विमान ने दिल्ली और जयपुर में लैंडिंग की परमिशन मांगी थी, लेकिन भारत सरकार ने अनुमति नहीं दी। यह विमान ईरान से चीन जा रहा था।

बम की जानकारी मिलने के बाद इसकी निगरानी के लिए एयरफोर्स के सुखोई फाइटर जेट लगाए गए। इन फाइटर जेट्स ने पंजाब और जोधपुर एयरबेस से उड़ान भरी थी। जेट्स ने इसे एस्कॉर्ट करते हुए भारतीय सीमा से बाहर छोड़ दिया। ईरानी विमान भारतीय एयरस्पेस से होता हुआ म्यांमार और फिर चीन की तरफ बढ़ गया।

जयपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि विमान को जयपुर में उतारने के लिए पायलट ने जयपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से कोई संपर्क नहीं किया। उधर, जांच एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि कहीं ये फेक कॉल तो नहीं था।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, दिल्ली ATC को महान एयर की फ्लाइट में बम का इनपुट लाहौर ATC से मिला था। इसके बाद, दिल्ली ATC ने पायलटों को जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने उड़ान जारी रखने का फैसला किया।

Hot this week

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...

Topics

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img