Friday, February 27, 2026
31.9 C
Bhopal

भोपाल में अवैध कॉलोनी पर चली जेसीबी

भोपाल के रायसेन रोड पर बिलखिरिया स्थित एक अवैध कॉलोनी में शनिवार को कार्रवाई हुई। जेसीबी की मदद से गेट और सड़क तोड़ दिए गए। ऐसी ही 70 कॉलोनियों पर भी कार्रवाई होगी।

हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। जानकारी के अनुसार, ग्राम बिलखिरियाकलां में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को तोड़ दिया। करीब 65 लाख रुपए का स्ट्रक्चर हटा दिया गया।

आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी एसडीएम सोनकिया ने बताया, आगे भी अवैध कॉलोनियों को लेकर कार्रवाई की जाएगी। कॉलोनियों को चिह्नित किया गया है।

पहले भी हो चुकी कार्रवाई इससे पहले नीलबड़ में कृषि भूमि पर बिना अनुमति के काटी जा रही दो कॉलोनियों को लेकर कार्रवाई हुई थी। गोल्डन पार्क कॉलोनी और सिद्धी विनायक फेज-2 में जेसीबी से सड़क और गेट तोड़ दिए गए थे। ग्राम सेमरी बाज्यफत में अवैध कॉलोनी ‘वाटिका’ के मुख्य द्वार को तोड़ा गया और पक्की सड़क को उखाड़ दिया गया था। ग्राम छापरी में सिद्धी विनायक कॉलोनी में भी कार्रवाई की गई। यहां भी गेट और सड़क को तोड़ा गया था। रोलूखेड़ी में भी कार्रवाई हो चुकी है।

अवैध कॉलोनी काटने वालों पर एफआईआर की तैयारी बता दें कि भोपाल में अवैध कॉलोनी काटने वालों पर अब FIR होगी। करीब 70 कॉलोनियां लिस्टेड की गई हैं। कुछ दिन पहले कॉलोनाइजरों को नोटिस दिए गए थे। अब कलेक्टर कोर्ट से आदेश होने शुरू हो गए हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया, अवैध कॉलोनी काटने वालों पर कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

  • बता दें कि रातीबड़, नीलबड़, रोलूखेड़ी, कानासैय्या, कालापानी, पचामा, पिपलिया बरखेड़ी, अमरावदकलां, शोभापुर, थुआखेड़ा, छावनी पठार समेत कई इलाकों में कॉलोनियां हैं।
  • बैरसिया रोड, सेवनिया ओंकारा, कोलुआ खुर्द, हथाईखेड़ा, रायसेन रोड, बिशनखेड़ी, कलखेड़ा, करोंद, बैरागढ़, भौंरी आदि इलाकों में भी कॉलोनियां काट दी गई हैं। सबसे ज्यादा अवैध कॉलोनियां हुजूर तहसील के छावनी पठार में विकसित हुई है। इन्हीं कॉलोनियों को काटने वालों पर अब जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करने के मूड में है।

Hot this week

फेल होने के डर से 12वीं के छात्र ने दी जान, दूसरी मंजिल से कूदा

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एक...

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

नाबालिग से ज्यादती: आरोपी वकील यावर खान को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ट्रायल जारी रहेगा

​जबलपुर/भोपाल | ​भोपाल के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म और मानव...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

Topics

फेल होने के डर से 12वीं के छात्र ने दी जान, दूसरी मंजिल से कूदा

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एक...

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img