Monday, October 5, 2026
25.5 C
Bhopal

मृत्यु के बाद तबादले से हुई किरकिरी पर जागी सरकार

प्रदेश के नगरीय निकायों में पदस्थ नियमित सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों की मृत्यु की सूचना अब राज्य शासन को भेजना होगी। इसकी जानकारी नहीं भेजने पर सरकार के स्तर पर होने वाली किसी भी गफलत के लिए कार्यालय प्रमुख को जिम्मेदार माना जाएगा। नगरीय विकास विभाग ने एक सप्ताह पहले हार्ट अटैक से दिवंगत हो चुके कर्मचारी का तबादला किए जाने और उससे होने वाली सरकार की किरकिरी के चलते यह निर्देश जारी किया है।

नगरीय विकास और आवास विभाग के आयुक्त भरत यादव ने सभी निकायों के कार्यालय प्रमुखों को जारी निर्देश में कहा है कि संबंधित नगरीय निकाय में पदस्थ नियमित सेवा के जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की मृत्यु सेवाकाल में हो गई है उसकी सूचना नगरीय विकास और आवास विभाग को भेजें। आयुक्त यादव ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि नियमित कर्मचारियों और अधिकारियों की मृत्यु होने के बाद इसकी जानकारी निकायों द्वारा शासन और संचालनालय को उपलब्ध नहीं कराई जाती है। इसके चलते गलत तबादला आदेश जारी हो जाते हैं और इससे जनता के बीच संचालनालय और सरकार की छवि धूमिल होती है। इसलिए सभी निकाय प्रमुख तीन दिन में अपने निकाय के दिवंगत हो चुके अधिकारियों और कर्मचारियों की छवि धूमिल होती है। इसलिए सभी निकाय प्रमुख तीन दिन में अपने निकाय के दिवंगत हो चुके अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी शासन और संचालनालय को भेजें। ऐसा नहीं किए जाने पर कार्यालय प्रमुख इसके लिए जिम्मेदार माने जाएंगे। आयुक्त नगरीय विकास ने सभी नगर निगम आयुक्त, संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन और विकास विभाग, सभी नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका और नगर परिषद को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

इस कर्मचारी का मृत्यु के बाद हुआ था तबादला

छतरपुर जिले की हरपालपुर नगर परिषद में सहायक राजस्व निरीक्षक पद पर पदस्थ रहे सुनील कुमार तिवारी का 7 मई 2024 को निधन हो गया था। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 27 सितम्बर को जारी की स्थानांतरण सूची में दिवंगत सुनील कुमार तिवारी को हरपालपुर से टीकमगढ़ स्थानांतरित किए जाने का आदेश दिया गया। यह आदेश उपसचिव नगरीय विकास प्रमोद कुमार शुक्ला द्वारा जारी किया गया।

Hot this week

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img