Saturday, April 11, 2026
23 C
Bhopal

झालावाड़ पुलिस ने भोपाल के बंधक युवक को मुक्त कराया

भोपाल के कोलार में रहने वाले युवक को झालावाड़ में प्रेमिका के परिजनों ने बंधक बना लिया था। एमपी पुलिस के इनपुट के बाद रविवार की रात को राजस्थान पुलिस ने युवक को मुक्त करा लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

इसके बाद उसके बयानों को दर्ज किया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं युवक के परिजन रविवार की रात को झालावाड़ के लिए रवाना हो गए हैं। सोमवार तक युवक परिजनों के साथ भोपाल लौट सकता है।

रविवार दोपहर युवक के परिजन भोपाल के कोलार थाने पहुंचे थे। परिजनों का दावा है कि बोतल में पेशाब भरकर पिलाया गया। जिसके बाद भोपाल पुलिस ने राजस्थान पुलिस को इनपुट दिया। इस सूचना के बाद राजस्थान पुलिस ने बंधक युवक को मुक्त करा लिया।

प्रेम-प्रसंग के चलते झालावाड़ गया था

पीड़ित 18 वर्षीय सोनू भोपाल के कोलार इलाके का रहने वाला है। उसका प्रेम-प्रसंग झालावाड़ जिले के ग्राम पुलोरो निवासी एक युवती से चल रहा था। युवती करीब 15 दिन पहले भोपाल आई थी और सोनू के साथ रहने लगी थी।

समझाइश के बाद युवती को ले गए थे परिजन करीब दस दिन पहले युवती के परिजन भोपाल पहुंचे और समझा-बुझाकर उसे अपने साथ गांव ले गए। तीन दिन पहले युवती ने ही सोनू को कॉल कर गांव बुलाया और साथ ले जाने की बात कही।

पेशाब पिलाने के आरोप लगाए प्रेमिका के कहने पर सोनू राजस्थान पहुंचा, जहां युवती के परिजनों और गांव वालों ने उसे पकड़कर बंधक बना लिया और जमकर मारपीट की। युवक के परिजनों ने दावा किया था कि युवती के रिश्तेदारों ने एक वीडियो सेंड की है। जिसमें सोनू को पीटा जा रहा है। बीयर की बॉटल में पेशाब पिलाने के आरोप भी युवक के परिजनों की ओर से किए गए थे।

Hot this week

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

गौतम नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार के गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की गौतम नगर थाना पुलिस ने नशे...

Topics

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...

अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स पुलिस ने नशीले पदार्थों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img