Monday, April 13, 2026
29.9 C
Bhopal

भोपाल एम्स में जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट

भोपाल एम्स के आपातकालीन विभाग में सोमवार दोपहर एक डॉक्टर के साथ मरीज के परिजनों द्वारा कथित रूप से मारपीट और अभद्रता की गई।

घटना उस समय हुई जब 39 वर्षीय मरीज संतोष कुमार को गंभीर हालत में येलो ट्रायेज क्रिटिकल एरिया में लाया गया था। ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टर मरीज की गंभीर स्थिति को परिजनों को समझा रहे थे। इसी दौरान तीन युवकों ने डॉक्टर से बहस करते हुए उन्हें गालियां दीं, गला पकड़ लिया, शर्ट फाड़ दी और चेहरे पर हमला किया।

दो आरोपी फरार, एक को पकड़ा

घटना के तुरंत बाद अस्पताल के सुरक्षा गार्ड और तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। हालांकि दो आरोपी फरार हो गए, लेकिन एक हमलावर को पकड़कर बागसेवनिया पुलिस थाने के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में मध्यप्रदेश चिकित्सा सेवा व्यक्ति और चिकित्सा सेवा संस्थान (हिंसा और क्षति की रोकथाम) अधिनियम, 2008 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस अधिनियम के तहत दोषियों को 3 से 5 साल की सजा और ₹50,000 से ₹2 लाख तक का जुर्माना हो सकता है।

‘हमारे जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट’ एम्स के डॉ. संजय मंडलोई ने कहा, “हमारे जूनियर डॉक्टर के साथ न सिर्फ मारपीट हुई है, बल्कि गालियां दी गई हैं। मरीज की स्थिति बेहद नाजुक थी, जिसे लेकर डॉक्टर परिजनों को समझा रहे थे। इस तरह की हिंसा अत्यंत निंदनीय है और हम संस्थान की तरफ से सख्त कार्रवाई करेंगे।

बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी ने कहा

हमें एम्स से घटना की सूचना प्राप्त हुई है। डॉक्टर का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

Topics

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img