Friday, April 3, 2026
25.1 C
Bhopal

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ₹50,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

आलीराजपुर में लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रामा अवास्या को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त पुलिस के अधिकारी सचिन कातिजा ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि आरोपी अधिकारी उचित मूल्य की दुकानों पर जाकर दुकानदारों को डराता-धमकाता था और गलत पंचनामा बनाकर उनसे पैसे वसूलता था।

इसी तरह की एक घटना में आजाद नगर क्षेत्र के दुकानदार कमलेश सिंगाड़िया को भी आरोपी अधिकारी ने परेशान किया। रामा अवास्या ने सिंगाड़िया से कार्रवाई नहीं करने के बदले ₹5 लाख की मांग की थी। बाद में दोनों के बीच ₹1 लाख में बात तय हुई थी।

बुधवार को आरोपी ने ₹50,000 लेने के लिए फरियादी को वेयर हाउस के पास बुलाया। जैसे ही उसने रिश्वत ली, लोकायुक्त की टीम ने उसे धर दबोचा। लोकायुक्त पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hot this week

टीटी नगर पुलिस ने गांजा तस्करों को दबोचा, सवा किलो से अधिक गांजा बरामद

​ ​भोपाल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजधानी की...

भोपाल देहात पुलिस का एक्शन: फार्म हाउस और कॉलोनियों में चला सघन चेकिंग अभियान

​भोपाल। नशे के कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम...

मंदाकिनी चौराहे पर शराब दुकान का भारी विरोध, जैन समाज और रहवासियों ने घेरा ठेका

​भोपाल। राजधानी के कोलार स्थित मंदाकिनी चौराहे पर शराब...

पिपलानी में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गार्ड की मौत

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

Topics

टीटी नगर पुलिस ने गांजा तस्करों को दबोचा, सवा किलो से अधिक गांजा बरामद

​ ​भोपाल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजधानी की...

पिपलानी में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गार्ड की मौत

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

भोपाल: किसानों के 42 लाख हड़पने वाले समिति के 3 कर्मचारियों पर केस दर्ज

​भोपाल। ईटखेड़ी इलाके में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला...

मंगलवारा पुलिस की मुस्तैदी: महज 20 घंटे में खोज निकाला 14 वर्षीय लापता बालक

​भोपाल। राजधानी की मंगलवारा थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और...

शराब पार्टी कर रहे युवकों से चाकू की नोक पर लूट, वीडियो वायरल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित भेल के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img