Sunday, August 16, 2026
23.1 C
Bhopal

खुद को पत्रकार बताकर एक व्यापारी से अवैध वसूली की कोशिश

मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी इलाके में एक व्यक्ति ने खुद को पत्रकार बताकर एक व्यापारी से अवैध वसूली की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मंडी व्यापारी नवीन जैन ने पुलिस को शिकायत में बताया कि दुकान पर बुधवार शाम कमलेश आर्य और पंकज कुमार आए। कमलेश ने खुद को पत्रकार बताया और नवीन से पैसे मांगने लगा। जब नवीन ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की।

दो हजार रुपए मांग रहे थे

नवीन जैन ने बताया कि दोनों आरोपी करीब दो हजार रुपए मांग रहे थे। पैसे देने से इनकार करने पर वे दबाव बनाने लगे। इसके बाद उन्हाेंने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद तुरंत थाने में शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जबरन वसूली की धाराओं में केस

पुलिस ने कमलेश आर्य के खिलाफ जबरन वसूली की धारा 308/4 के तहत और पंकज कुमार के खिलाफ धारा 170 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पिपलियामंडी चौकी प्रभारी धर्मेश यादव ने बताया

नवीन जैन कृषि उपज मंडी के पास व्यापार करते हैं। उनकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img