Thursday, October 1, 2026
29.8 C
Bhopal

वंदे भारत एक्सप्रेस में नशेड़ी युवक-युवती का हंगामा

दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में बुधवार को एक अजीब घटना सामने आई। ट्रेन के सी-2 कोच में सवार एक युवक-युवती ने शराब पीकर यात्रियों को परेशान करना शुरू कर दिया। दोनों कोच 50-51 नंबर की सीट पर बैठे हुए थे। ट्रेन चलने के बाद आगरा से ग्वालियर के बीच उन्होंने ऊंची आवाज में बातें करना शुरू कर दीं। जब अन्य यात्रियों ने इसका विरोध किया वे बहस पर उतर आए। जिससे कोच में मौजूद महिलाएं और बच्चे भी परेशान हो गए। हंगामे से डरकर छोटे बच्चे रोने लगे।

इसके बावजूद भी जब वह दोनों नहीं माने तो परेशान यात्रियों ने झांसी रेलवे कंट्रोल में शिकायत की। शिकायत मिलने पर तत्काल कंट्रोल रूम ने रेल सुरक्षा बल को सूचित किया। ग्वालियर स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान पहले से ही तैनात हो गए। ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचते ही दोनों को हिरासत में ले लिया गया।

आरपीएफ पुलिस द्वारा हिरासत में दिए गए दोनों युवक-युवती को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल भेज दिया गया था। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि दोनों ने कोच में शराब का सेवन करके सफर कर रहे थे। आरपीएफ पुलिस ने यात्रियों की शिकायत के आधार पर रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी।

आरपीएफ थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया

नशे की हालत में हंगामा करने वाले युवक-युवती के कारण सी-2 कोच में सफर कर रहे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। यात्रियों की शिकायत पर युवक-युवती को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

Topics

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img