Thursday, June 18, 2026
35.7 C
Bhopal

Karnataka: पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या ने की आत्महत्या, अपार्टमेंट में लटका मिला शव

Karnataka: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) की पोती सौंदर्या (Soundarya) ने शुक्रवार को फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। वह 30 वर्ष की थीं। शव का बॉरिंग एंड लेडी कर्जन हॉस्पिटल (Bowring and Lady Curzon Hospital) में पोस्टमॉर्टम हुआ। बीएस येदियुरप्पा के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।

पेशे से डॉक्टर थीं सौंदर्या

सौंदर्या बेंगलुरू के एमएस रमैया अस्पताल में डॉक्टर थीं। पुलिस के अनुसार वह माउंट कार्मेल कॉलेज के पास एक अपार्टमेंट में अपने पति और 6 महीने के बच्चे के साथ रहती थीं। सौंदर्या का दो साल पहले विवाह हुआ था। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

बेंगलुरू के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सौंदर्या बीएस येदियुरप्पा की पहली बेटी पद्मा की पुत्री थीं। उनकी मौत की खबर से परिवार में शौक की लहर है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपने सहयोगियों के साथ येदियुरप्पा से मिलने अस्पताल पहुंचे।

पंखे से लटका मिला शव

पुलिस के अनुसार सौंदर्या ने शुक्रवार सुबह अपने वसंत नगर फ्लैट में पंखे से लटकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया कि सौंदर्या ने किस कारण ये कदम उठाया है। सौंदर्या ने डॉक्टर नीरज एस संग 2018 में विवाह किया था। दोनों एक ही हॉस्पिटल में काम करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे नीरज अस्पताल के लिए निकल गए। आशंका जताई जा रही है कि नीरज के जाने के बाद ही सौंदर्या ने खौफनाक कदम उठाया। मामला तब सामने आया जब नौकरानी ने घर आकर दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक जब गेट नहीं खुला तो उसने नीरज को सूचित किया। फिर नीरज ने भी सौंदर्या को कॉल किया। पुलिस के अनुसार फिर दरवाजा तोड़ना पड़ा।

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img