Sunday, February 22, 2026
31.8 C
Bhopal

Karnataka Hijab Controversy: हिजाब विवाद पर जारी है बयानबाजी, जानिए क्या बोली ये बॉलीवुड हस्तियां

Karnataka Hijab Controversy । कर्नाटक में हिजाब विवाद थम नहीं रहा है और अब इस विवाद में कई बॉलीवुड हस्तियां भी जुड़ गई है। ये विवाद अब हिजाब से आगे बढ़ते हुए केसरी गमछा तक पहुंच गया है। कर्नाटक के स्कूल और कॉलेज में जारी इस विवाद पर बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी, स्वरा भास्कर, किम शर्मा, कमल हासन और ऋचा चड्ढा सहित कई फिल्मी सितारों ने अपनी प्रतिक्रया दी है। जानिए इन स्टार सेलिब्रिटी ने इस विवाद पर क्या कहा –

हेमा मालिनी बोली, यूनिफॉर्म का सम्मान हो

भाजपा नेता और अभिनेत्री हेमा मालिनी कहा कि स्कूल में यूनिफॉर्म के सम्मान की बात किया जाना चाहिए, वहीं दूसरी ओर स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा ने हिजाब विवाद को शर्मनाक बताया है।

रिचा चड्ढा ने वीडियो शेयर कर लिखे ये बात

रिचा चड्ढा ने ट्विटर पर हिजाब पहने एक लड़की का वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ लड़के जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं। रिचा ने अपने ट्वीट में लिखा कि अपने लड़कों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएं। कायरों का झुंड एक अकेली छात्रा पर हमला करने में गर्व महसूस कर रहा है। ये शर्मनाक है। आने वाले कुछ सालों में ये सभी जॉबलेस, निराश और दरिद्र हो जाएंगे। क्या है गरीब परवरिश। ऐसों के लिए कोई सहानुभूति नहीं, कोई मुक्ति नहीं। मैं इस तरह की घटनाओं पर थूकती हूं।

कमल हासन ने भी दी प्रतिक्रिया

दक्षिण अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने ट्विटर पर लिखा कर्नाटक में जो हो रहा है वह मुझे परेशान कर रहा है। निर्दोष छात्रों के बीच सांप्रदायिकता की जहरीली दीवार खड़ी करने की साजिश रची जा रही है। हमारे पड़ोसी राज्य में जो हो रहा है वह तमिलनाडु व अन्य राज्यों में नहीं फैलना चाहिए। ये पहले से ज्यादा सतर्क रहने का समय है।”

जानिए क्या है कर्नाटक का हिजाब विवाद

कर्नाटक में जब एक मुस्लिम छात्रा हिजाब पहनकर कॉलेज में आती है तो कुछ लड़के विरोध करते हैं और जय श्री राम के नारे लगाते हैं, तब इसके जवाब में छात्रा ने अल्लाहु अकबर के नारे लगाए। इस छात्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस घटना का एक वर्ग सोशल मीडिया पर छात्रा का समर्थन कर रहा है, वहीं कुछ अन्य लोगों का कहना है कि स्कूल या कॉलेज में स्कूल ड्रेस का सम्मान किया जाना चाहिए। अब हालात ये हो गए हैं कि कर्नाटक में हिंदू छात्र भगवा गमछा पहनकर आ रहे हैं। इस विवाद ने राज्य में हिंसक रूप ले लिया है और कई जगहों पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना देखी गई है।

Hot this week

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...

भेल स्पोर्ट्स क्लब के पास जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

​भोपाल। शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल स्पोर्ट्स...

Topics

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...

भेल स्पोर्ट्स क्लब के पास जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

​भोपाल। शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल स्पोर्ट्स...

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img