Sunday, August 30, 2026
24.6 C
Bhopal

रायगढ़ में युवक पर चाकू से हमला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चाकूबाजी की घटना हुई है। एक युवक ने पेट्रोल पंप कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। उसके साथ उसके दो अन्य साथी भी थे। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना जूट मिल थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, बजरंग पारा निवासी धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय (38) पटेलपाली पेट्रोल पंप पर काम करता है। शनिवार की शाम वो अपने घर पर था। इसी दौरान विकास चौहान, अजय मेहर और सोनू भट्ट उसके घर के बाहर किसी बात को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे।

ऐसे में धर्मेंद्र बाहर आया और तीनों दोस्तों को घर के बाहर गाली-गलौज करने से मना करने लगा। इसी बात को लेकर तीनों उससे विवाद करने लगे और विकास ने अपने पास रखे चाकू से धर्मेंद्र के पेट पर हमला कर दिया। इससे वो घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक ने मामले की जानकारी थाने में दी। जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

2 युवक हिरासत में

इस मामले में जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि, घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। विकास चौहान और अजय मेहर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन तीसरा आरोपी सोनू भट्ट मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल में अवैध हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छुरियां और रिवॉल्वर बरामद

​भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी के...

भोपाल में हलवाई ने लगाई फांसी, छतरपुर में रहती है पत्नी

निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर, करोंद में किराए...

भोपाल के कोलार में निर्माणाधीन इमारत में युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

​राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img