Wednesday, October 7, 2026
26.1 C
Bhopal

कोहेफिजा थाना पुलिस ने दबोचे चेन स्नैचर, लूट के माल को रख देते थे गिरवी

भोपाल की कोहेफिजा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में आए दिन झपटमारी और लूटपाट की घटनाओं का अंजाम देने वाले चेन स्नैचरो को गिरफ्तार किया है | पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लुटे हुए माल को गिरवी रख देते थे | जिसे पुलिस ने मुथूट फाइनेंस सेजप्त किया है | वहीं आरोपियों में एक महिला और एक नाबालिक भी शामिल है | आरोपी सुनसान इलाकों में और कॉलोनी में वॉक कर रही महिलाओं को निशाना बनाते थे | चेन स्नेचिंग मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद यूसुफ उर्फ भोपाली (21) और नदीम खान (19) आयशा बी और एक नाबालिक को गिरफ्तार किया है | पुलिस ने आरोपियों के पास से 280000 रुपए सोने की चेन को बरामद किया है | मामले में कोहेफिजा थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के निशाने पर सिर्फ महिलाएं रहती थी | आरोपी पहले उनकी रेकी करते थे और मौका पाकर वारदात को अंजाम देते थे | कोहेफिजा थाना पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया |

यह पूरा मामला
थाना कोहेफिजा में फरियादी राम बंसल निवासी नयापुरा लालघाटी ने FIR दर्ज कराई | और बताया कि उनकी पत्नी अपनी सहेली के साथ ग्रीन एकड़ कॉलोनी में के बाहर वाली रोड पर वॉक कर रही थी उसी समय मोटरसाइकिल से अज्ञात लड़के आए और उनकी पत्नी के गले में झपट्टा मार कर गले की सोने की चेन ले गए | वही 2 जुलाई 2025 को जय माता किराना की दुकान के पास विजयनगर में अज्ञात मोटरसाइकिल समाज तीन लड़कों द्वारा फरियादी रिमझिम सक्सेना को चलती गाड़ी में गिरकर झपट्टा मार गली से सोने की चेन लूट कर भाग गए | इसके बाद पुलिस ने फरियादियों की निशानदेही पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी | थाना प्रभारी कोहे फिजा कृष्ण गोपाल शुक्ला ने टीम गठित की ओर थाना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी को खंगलवाना शुरू किया | वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के स्केच के आधार पर पुलिस ने दो आरोपी मोहम्मद यूसुफ उर्फ भोपाली और नदीम को गिरफ्तार किया |

Hot this week

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img