Monday, October 26, 2026
18 C
Bhopal

आर्थिक कमजोर लड़कियों के विवाह का खर्च उठाएगा कुशवाहा समाज

प्रांतीय कुशवाह समाज भोपाल की बैठक रविवार को अशोका गार्डन स्थित निजी मैरिज गार्डन में संपन्न हुई। जहां आगामी कार्यक्रमों और समाज के परिचय सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखें।

इस मौके पर युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर विशेष चर्चा की गई, पदाधिकारियों ने बैठक में निर्णय लिया कि इस वर्ष से सम्मेलन में बने जोड़ों का विवाह भी कराया जाएगा। साथ ही आर्थिक कमजोर लड़कियों के विवाह का खर्च भी समाज उठाएगा। एक सजेशन यह भी आया की समाज में ज्यादा से ज्यादा शादियां दिन में कराई जाए ताकि लड़की वालों का खर्चा कम से कम हो सके।

बैठक में संरक्षक नारायण सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ समाजसेवी किशोरी पटेल, तुलसीराम कुशवाहा, अशोक चौहान, गोपाल सिंह कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, एडवोकेट कैलाश कुशवाहा, आशीष कुशवाहा, नारायणी कुशवाहा, पवन कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, डालचंद पटेल, पुरुषोत्तम कुशवाहा, भूपेंद्र कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, रवि कुशवाहा, रीना कुशवाहा, एडवोकेट देवी प्रसाद कुशवाहा सहित प्रदेश मीडिया प्रभारी गजराज सिंह कुशवाहा मौजूद रहे।

बता दें कि प्रांतीय कुशवाहा समाज पहले भी ऐसे कई कार्यक्रम कर चुका है, हर साल की तरह इस साल भी पहले परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा, उसके बाद मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा, जिसमें 12वीं और 10वीं में 70% से अधिक नंबर लाने वाले छात्र पुरस्कृत किए जाएंगे।

Hot this week

Topics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img