Friday, April 10, 2026
33.1 C
Bhopal

युवतियों का अपहरण कर मारपीट करती फिर वीडियो वायरल करने वाली लेडी गैंग गिरफ्तार

जबलपुर शहर में इन दिनों एक ऐसी लेडी गैंग का आतंक है, जो पहले तो युवतियों का अपहरण करती है और फिर मारपीट करते हुए पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करती है।

शनिवार को एक युवती ने ग्वारीघाट थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई कि लेडी गैंग ने मारपीट करते हुए उसका वीडियो वायरल किया है।

घटना ग्वारीघाट तट की है। वायरल वीडियो को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए 3 को गिरफ्तार किया है। इनमें दो 17 वर्ष की नाबालिग और एक युवती है। दो किशोरियों को बाल सुधार गृह और एक युवती को जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, युवा वर्ग में सोशल मीडिया पर फेम के चक्कर में ऐसे रास्ते अपना जा रहे हैं। युवतियां भी क्षेत्र में अपनी धौंस जमाने के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने सोशल मीडिया का सहारा ले लिया है। 15 नवंबर को आधारताल की रहने वाली चार लड़कियों ने एक युवती के साथ जमकर मारपीट की और उसका वीडियो बनाया।

22 तारीख जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने संज्ञान लिया। इस बीच शनिवार शाम को युवती ग्वारीघाट थाना पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। ये महिलाएं कांचघर क्षेत्र की रहने वाली हैं जो लेडी गैंग बनाकर शहर में घूमा करती थी।

पुलिस ने कहा- आरोपियों को आपराधिक रिकॉर्ड नहीं

ग्वारीघाट थाना प्रभारी सुभाषचंद बघेल का कहना है

ये लड़कियां पहले चाकू की नोक पर लड़की का अपहरण करतीं और फिर सुनसान जगह ले जाकर मारपीट कर वीडियो बनाती। इनका आपराधिक रिकॉर्ड अभी नहीं मिले हैं । दो किशोरियों को बाल सुधार गृह और एक युवती को जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...

अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स पुलिस ने नशीले पदार्थों...

सुरक्षा की मांग: सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

​भोपाल। शहर के वर्तमान हालातों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की...

पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई नोकरी लगते ही पत्नी ने पति की काट दी उंगलियां

ग्वालियर। ग्वालियर के चीनोर निवासी संजीव सिंह उर्फ सोनू...

Topics

विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर रेप

​ग्वालियर। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती और फिर शादी...

भोपाल के 45 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 45 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img