लालू परिवार की मुसीबत बढ़ती दिख रही है। रेलवे में जमीन लेकर नौकरी देने के मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, उनकी बेटी मीसा भारती, हेमा यादव और अन्य आरोपियों को समन जारी किया है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को 9 फरवरी को अदालत में पेश होने को कहा है।
अदालत ने व्यवसायी अमित कात्याल के लिए प्रोडक्शन वारंट भी जारी किया, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने आदेश पारित करते हुए कहा- संज्ञान लेने के लिए पर्याप्त आधार हैं।
बड़ी बात यह भी है कि इस मामले में ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को 29 जनवरी और उनके बेटे और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को 30 जनवरी को पूछताछ के लिए दिल्ली के ED ऑफिस में बुलाया गया है।




