Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

7 लाख की रिश्वत लेते लैंड रेवेन्यू-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राजसमंद में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। कुवांरिया तहसील के भू-अभिलेख निरीक्षक(लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) कमलेश चंद्र खटीक को 7 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मुख्यालय के निर्देश पर राजसमंद एसीबी टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की।

एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया- परिवादी ने एसीबी को शिकायत दी थी कि लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर उससे पैमाइश कार्य और नक्शा शुद्धिकरण करने के बदले 10 लाख रुपए की मांग कर लगातार परेशान कर रहा है।

इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत चारण की टीम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। शुक्रवार को आरोपी को 7 लाख रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से 500-500 रुपए के कुल 140 असली नोट (70 हजार) और 1260 डमी नोट (6 लाख 30 हजार रुपए ) बरामद हुए। यह कुल राशि 7 लाख रुपए थी।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी से फिलहाल पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

साथ ही आरोपी अन्य मामलों में भी रिश्वतखोरी में लिप्त था या नहीं। उसके कार्यालय, रिकॉर्ड और निजी संपत्तियों की भी जांच की जाएगी।

Hot this week

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

Topics

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img