Thursday, October 15, 2026
25.1 C
Bhopal

नाबालिग ने लगाए थे रेप के आरोप वकील यावर खान की जमानत खारिज

भोपाल में नाबालिग से रेप मामले में गिरफ्तार वकील यावर खान को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने आरोपी वकील यावर खान की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। सोमवार को कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान वकील यावर खान के अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत याचिका को ठुकरा दिया गया है। भोपाल कोर्ट में गवाही के दौरान एक नाबालिग पीड़िता ने वकील पर रेप करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद कोर्ट के निर्देश पर अशोका गार्डन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर वकील को गिरफ्तार किया था।

पीड़िता ने अपने बयान में बताया था कि वकील यावर खान ने भी ऑफिस और बिट्टन मार्केट स्थित मकान में बुलाकर उसके साथ कई बार ज्यादती की। पीड़िता ने बताया था कि वह यह बात कोर्ट में पहली बार इसलिए बता रही है क्योंकि इससे पहले उसे वकील का नाम याद नहीं था।

सोमवार को जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सीधे आरोप लगाए हैं, जो कि गंभीर हैं। कोर्ट ने कहा कि आरोपी पर सह अभियुक्तों के साथ पीड़िता को मानव तस्करी में भी घसीटने का भी आरोप है। इन सभी आरोपों की विस्तार से जांच की आवश्यकता है, इसलिए फिलहाल अभी जमानत देने का मामला नहीं बनता।

2023 में दर्ज किया था मामला

भोपाल के अशोका गार्डन पुलिस ने 2023 में यावर खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया था। आरोपी को 13 सितंबर 2025 को बैरसिया रोड से पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

भोपाल की कोर्ट से जमानत निरस्त होने के बाद यावर खान ने हाईकोर्ट में आवेदन पेश किया। दलील दी गई कि मामला दर्ज होने के दो साल बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, ट्रायल के दौरान पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि यावर खान ने भी उसके साथ अपने ऑफिस में कई बार ज्यादती की है। चूंकि वह उसका नाम नहीं जानती थी, इसलिए वह उसे पहचान नहीं पाई।

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img