Friday, June 19, 2026
35.9 C
Bhopal

रेड क्रांस सोसाइटी की एलडीसी ने की सुसाइड की कोशिश

रेड क्रॉस सोसाइटी की महिला कर्मचारियों ने की आत्महत्या करने की कोशिश की है, घटना सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है, जब महिला ने अपने घर पर हाथ की नस काट ली, परिचित लोगों ने महिला को रेड क्रांस अस्पताल पहुंचाया। मोनिका मिश्रा क्रॉस सोसाइटी में एलडीसी के पद पर कार्यरत है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। महिला ने बातचीत में बताया कि उसका साल भर में तीन बार ट्रांसफर किया गया। वहीं सेक्रेटरी इस संबंध में बात नहीं करते हैं। जिससे परेशान होकर उसने यह कोशिश की। हबीबगंज थाने के थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है।

मोनिका मिश्रा ने बताया कि मेरा साल भर में तीन बार ट्रांसफर किया गया है। कभी मुझे आयुष में भेज देते हैं, कभी मुझे राज्य शाखा में और कभी अस्पताल में, कई बार मुझसे कहा जाता है कि तुम रिसेप्शन पर बैठ जाओ, कभी मुझे सफाई सुपरवाइज़र भी बता देते हैं। इस सब से परेशान होकर मैंने यह कदम उठाया है। क्योंकि मैंने सेक्रेटरी रामेंद्र सिंह से कई बार बात करने की कोशिश की तो वह मिलने का समय ही नहीं देते हैं। इस तरह से लंबे समय से मुझे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। सेकेटरी रामेंद्र घुरैया जनरल सेक्रेटरी रेड क्रांस सोसाइटी मध्य प्रदेश ने बताया कि मैं पिछले कुछ दिनों से प्रदेश से बाहर हूं, हमारे एचआर ने बताया था, मेडम के पास पिछले चार महीने से कोई काम नहीं है, इसलिए उन्हें विभागीय तौर पर कुछ काम दिया गया है। यह लिखित रूप से मेरे पास आया था और मैंने लिखित रूप से उन्हें काम दिया है। आरोप संबंधित कोई जानकारी नहीं है।

Hot this week

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...

Topics

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img