Tuesday, February 17, 2026
27.3 C
Bhopal

LIVE UP Elections 2022: फ्री बिजली, फ्री सिलेंडर, लव-जेहाद पर 10 साल कैद, पढ़िए BJP मेनिफेस्टो की बड़ी बातें

BJP manifesto 2022 UP: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है। इससे दो दिन पहले मंगलवार को भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ में पार्टी कार्यालय में संकल्प पत्र जारी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। नीचे देखिए लाइव वीडियो और पढ़िए भाजपा के मेनिफेस्टो की बड़ी बातें। पहले यह कार्यक्रम रविवार को होना था, लेकिन लता मंगेशकर के निधन के बाद इसे टाल दिया गया था। भाजपा ने इसे लोक कल्याण संकल्प पत्र नाम दिया है। यूपी में दो दिन बाद वोटिंग है, लेकिन समाजवादी पार्टी ने भी अपना घोषण-पत्र जारी नहीं किया है। खबर है कि अखिलेश यादव भाजपा के घोषणा-पत्र का इंतजार कर रहे हैं।

UP BJP Manifesto: किसान-महिलाओं और युवाओं पर फोकस

सभी किसानों को मुफ्त बिजली (सिंचाई के उद्देश्य से) और प्रत्येक परिवार के कम से कम एक सदस्य को रोजगार देने का वादा। गेहूं और धान की खरीद को एमएसपी पर मजबूती दी जाएगी।

होली और दिवाली के अवसर पर महिलाओं के लिए मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, 60 वर्ष से अधिक महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन पर मुफ्त यात्रा और कॉलेज की छात्राओं के लिए मुफ्त दोपहिया वाहनों का वादा किया गया है।

यूपी चुनावों के लिए भाजपा के ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ में कहा गया है कि अगर पार्टी चुनी जाती है, तो पार्टी लव जिहाद के मामलों में 1 लाख रुपये के जुर्माने के साथ कम से कम 10 साल की कैद सुनिश्चित करेगी।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

​भोपाल | राजधानी के गौतम नगर इलाके में सोमवार...

निशातपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे में सुलझाई 4.5 लाख की चोरी, शातिर बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img