Thursday, February 12, 2026
17.1 C
Bhopal

नकली सोना गिरवी रखकर बैंक से लिया लोन

ग्वालियर के डीडी नगर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में एक महिला ने नकली सोना गिरवी रखकर 2.14 लाख रुपए का गोल्ड लोन ले लिया। बैंक ने सोने की जांच तीन बार कराई थी, लेकिन हर बार रिपोर्ट सही आई। महिला ने इसके बाद एक भी किस्त जमा नहीं की।

जब बैंक ने सोने की दोबारा जांच कराई तो पता चला कि सोने पर 22 कैरेट की मोटी परत चढ़ी थी। पुलिस में लंबे समय तक सुनवाई न होने पर बैंक प्रबंधन ने कोर्ट का रुख किया, जहां से पांच साल बाद FIR दर्ज करने के आदेश जारी किए गए।

कैसे हुआ गोल्ड लोन का फर्जीवाड़ा

महाराजपुरा दीनदयाल नगर निवासी पूनम सिरोलिया पत्नी योगेश सिरोलिया ने 30 सितंबर 2020 को इंडियन ओवरसीज बैंक, डीडी नगर शाखा से गोल्ड लोन के लिए आवेदन दिया था।बैंक ने गोल्ड की जांच के लिए अपने अनुबंधित ज्वेलर्स बीपी ज्वेलर्स को बुलाया। ज्वेलर सोमनाथ सोनी ने गहनों की जांच कर उन्हें 22 कैरेट हॉलमार्क वाला असली सोना बताया। इसके बाद बैंक ने पूनम को 2 लाख 14 हजार 800 रुपए का लोन स्वीकृत कर दिया।

किस्त नहीं भरी तो खुला मामला

लोन मिलने के बाद पूनम सिरोलिया ने एक भी किस्त जमा नहीं की। कई बार नोटिस देने के बावजूद जब भुगतान नहीं हुआ, तब बैंक प्रबंधन को शक हुआ।लोन की वसूली प्रक्रिया के दौरान जब गिरवी रखे सोने की दोबारा जांच कराई गई तो सोना नकली निकला। ज्वेलर्स ने बताया कि गहनों पर ऊपर से सोने की परत चढ़ाई गई थी और वास्तविक गुणवत्ता 16 कैरेट से भी कम थी।

शिकायत पर पुलिस करती रही टालमटोल

नकली सोना मिलने के बाद तत्कालीन बैंक मैनेजर ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने के लिए महाराजपुरा थाने में शिकायत दी।लेकिन पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद बैंक अधिकारी ने पूनम सिरोलिया, बीपी ज्वेलर्स और उस समय लोन स्वीकृत करने वाले बैंक अधिकारी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया।

कोर्ट के आदेश पर हुई FIR दर्ज

लंबी सुनवाई के बाद गुरुवार को न्यायालय ने महाराजपुरा पुलिस को आदेशित किया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया जाए।आदेश मिलते ही पुलिस ने पूनम सिरोलिया, बीपी ज्वेलर्स और तत्कालीन गोल्ड लोन अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

सब इंस्पेक्टर राजीव सिंह सोलंकी को जांच सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img