Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

दूल्हे की मां को दुल्हन के पिता से हुआ प्यार

उज्जैन के बड़नगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो परिवारों में शादी की बात चल रही थी, लेकिन होने वाली शादी से पहले समधी और समधन के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद दोनों घर से भाग गए।

ऊंटवासा की रहने वाली 45 वर्षीय महिला 8 दिन से घर से गायब थी। रिश्तेदारों ने कई जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। ऐसे में महिला के बेटे ने बड़नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस की जांच में महिला को गुरुवार को थाने लाया गया।

महिला ने घर लौटने से किया इंकार

महिला से पूछताछ करने पर पता चला कि उसका बड़ा बेटे की शादी चिकली के रहने वाले 50 वर्षीय किसान की बेटी से तय हुई थी। दोनों की सगाई और शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच दूल्हे की मां का प्रेम प्रसंग दुल्हन के पिता से शुरू हो गया। अपने बच्चों की सगाई होने से पहले महिला ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी समधी के साथ घर से भागने का निर्णय लिया। करीब 8 दिन तक दोनों घर से लापता रहे।

महिला ने थाने में भी अपने घर लौटने से इंकार कर दिया और अपने प्रेमी समधी के साथ चिकली गांव चली गई। गांव में इस घटना का पता चलते ही यह चर्चा का विषय बन गया।

बड़नगर पुलिस ने बताया कि दोनों बालिग हैं और यह व्यक्तिगत मामला है, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img