Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

लुटेरी दुल्हन का एक शादी का चार्ज 50 हजार रुपए

भोपाल के छोला से पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन अनुराधा को फर्जी शादी करने के लिए 50 हजार रुपए मिलते थे। पुलिस मान रही थी कि अनुराधा गैंग के लिए सिर्फ एक मोहरा है, लेकिन उसके मोबाइल की जांच के बाद पता चला कि वह सक्रिय सदस्य की तरह काम कर रही थी। उसने एक एजेंट को धमकाते हुए कहा- जल्दी मेरी शादी करवा रहे हो या फिर किसी और एजेंट से बात करूं? ये मैसेज अनुराधा के फोन में मिला है।

राजस्थान पुलिस ने मंगलवार को भोपाल में फर्जी शादियों के जरिए लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाली अनुराधा को गिरफ्तार किया था। आरोपी अनुराधा पासवान अब तक करीब 25 लोगों से नकली शादी कर उन्हें ठग चुकी है। वह कई एजेंट्स के संपर्क में थी।

अब पुलिस को यकीन हो गया है कि यह मामला ठगी के रैकेट का है, जिसमें दुल्हन, एजेंट और अन्य सदस्य पूरी प्लानिंग के साथ काम कर रहे थे। अब तक की पूछताछ में अनुराधा ने बताया कि वह एक शादी के 50 हजार रुपए लेती थी। बाकी की राशि गैंग के सदस्य बांट लेते थे।

सात दिन पहले भोपाल में रचाई थी शादी पुलिस की जांच में पता चला कि गिरफ्तारी से ठीक सात दिन पहले अनुराधा ने भोपाल के छोला इलाके में रहने वाले गब्बर नाम के युवक से शादी की थी। वह उसी के घर में रह रही थी। इसी दौरान राजस्थान के रहने वाले विष्णु शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने अनुराधा से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के तीन दिन बाद ही वह नकदी, जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो गई।

पति से लड़ाई के बाद गिरोह जॉइन किया अनुराधा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के कोल्हुई बाजार की रहने वाली है। उसकी 2016 में विशाल पासवान से शादी हुई थी। पति से विवाद के बाद वह भोपाल आई और यहां एक महिला के संपर्क में आकर इस गिरोह का हिस्सा बन गई। अनुराधा ने पुलिस को बताया कि पति की डांट और नाराजगी ने उसने यह रास्ता चुना।

गिरोह के सदस्य भोपाल और आसपास के पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में रोशनी, सुनीता, रघुवीर, गोलू, मजबूत सिंह यादव और अर्जुन नाम के लोग सक्रिय हैं। पुलिस को शक है कि गिरोह में कई और युवतियां भी शामिल हो सकती हैं। इसमें रोशनी छोला मंदिर इलाके की है, सुनीता मंडीदीप की, अर्जुन निवासी गांधी नगर और मजबूत सिंह यादव, रघुवीर, गोलू भोपाल के अन्य इलाकों से हैं। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Hot this week

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

Topics

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img