Tuesday, August 18, 2026
25.1 C
Bhopal

बिजनेसमैन के बेटे का न्यूड वीडियो बनाया

इंदौर में बिजनेसमैन के 15 साल के बेटे का न्यूड वीडियो उसके ही दोस्तों ने बनाया। आरोपी उसे मार्च से अब तक ब्लैकमेल कर रहे थे। शनिवार शाम पिता को पता लगा तो वे बेटे को लेकर थाने पहुंचे। देर रात पुलिस ने एफआईआर की।

तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक, पीड़ित शहर के एक स्कूल में 10वीं का छात्र है। उसने तीन दोस्तों पर केस कराया है। बच्चे के पिता ने बताया कि 2 अक्टूबर को बेटे के वॉट्सऐप पर एक वीडियो आया। इस समय उसका मोबाइल उने पास था। उन्होंने वीडियो देखा तो बेटे को दो लड़के दौड़ाकर नीचे गिरा रहे हैं। इसके बाद उसके कपड़े उतारे। बेटा न्यूड दिख रहा है।

व्यापारी ने बताया कि जब उन्होंने बेटे से इस बारे में बात की, तो उसने बताया कि मामला 20 मार्च का है। वह लिंबोदी इलाके में टर्फ पर गया था। शाम 7 बजे दो दोस्तों ने उसे पकड़ा और गिराकर कपड़े उतार दिए। तीसरे दोस्त ने वीडियो बनाया। डर की वजह से उसने यह बात किसी को नहीं बताई।

आरोपियों में एक छात्र के स्कूल का दोस्त

तेजाजी नगर थाने के टीआई देवेंद्र मरकाम ने बताया कि आरोपियों में एक लड़का छात्र के स्कूल का दोस्त है, बाकी दो उसके साथी हैं। नोटिस देकर तीनों को थाने बुलाया जाएगा। आरोपियों ने छात्र से रुपए लिए या नही, इसे लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। पूछताछ की जाएगी।

Hot this week

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...

Topics

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img