आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

माधवी राजे की अस्थियां शिप्रा में विसर्जित, दर्शन और पुष्पांजलि के बाद कलश यात्रा निकली

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया की अस्थियां शुक्रवार को उज्जैन में शिप्रा में विसर्जित की गईं। ग्वालियर से लाए गए अस्थि कलश को दर्शन के लिए सख्याराजे धर्मशाला पर रखा गया। यहां लोगों ने पुष्प अर्पित किए। इसके बाद अस्थि कलश यात्रा निकाली गई। इसके लिए रथ को तैयार किया गया है। रथ पर माधवी राजे सिंधिया का पोस्टर लगाया गया। यात्रा देवास गेट मालीपुरा, कंठाल गोपाल मंदिर होते हुए रामघाट पहुंची। यहां पूजन किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
माधवी राजे के अस्थि कलश का शिप्रा के रामघाट पर पूजन किया गया।

माधवी राजे के अस्थि कलश का शिप्रा के रामघाट पर पूजन किया गया।

15 मई को दिल्ली में ली थी अंतिम सांस

बता दें कि 15 मई को राजमाता माधवी राजे सिंधिया का दिल्ली के एम्स में निधन हाे गया था। 16 मई को ग्वालियर में छत्री परिसर में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

ग्वालियर से राजमाता माधवी राजे का दूसरा कलश गुरुवार को शिंदे मंडली के सदस्य पांडु रंगा राव और महल के अधिकारी संग्राम सिंह कदम उज्जैन लेकर आए। यह माधवी राजे की अस्थियों का तीसरा कलश होगा।सिंधिया राजघराने से जुड़े डॉ. विजय त्रिवेदी ने बताया कि यात्रा में सिंधिया राजघराने के लोग शामिल हो सकते हैं।

उज्जैन में इस रथ में निकाली गई राजमाता माधवी राजे की अस्थि कलश यात्रा।

उज्जैन में इस रथ में निकाली गई राजमाता माधवी राजे की अस्थि कलश यात्रा।

ग्वालियर से राजमाता माधवी के अस्थि कलश लेकर उज्जैन पहुंचे हैं।

ग्वालियर से राजमाता माधवी के अस्थि कलश लेकर उज्जैन पहुंचे हैं।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770