Thursday, May 21, 2026
38.7 C
Bhopal

इंदौर में 55 साल के शख्स ने किया सुसाइड

इंदौर के भंवरकुआ इलाके में 55 साल के एक शख्स ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। एक्सीडेंट होने के बाद बीमारी से परेशान चल रहे थे। उन्हें बैसाखी का सहारा लेकर चलना पड़ता था। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

भंवरकुआ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कालूराम (55) पुत्र हरचंद निवासी खंडवा रोड ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगा ली। शाम को पत्नी नानीबाई ने उन्हें फंदे पर लटके हुए देखा। इसके बाद पड़ोस से भांजे अनिल को बुलाया। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें एमवाय लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कालूराम के परिवार के लोगों ने बताया कि, वह जूते-चप्पल का काम करते थे। तीन साल पहले कालूराम सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इसमें उनकी दोनों पैरों में चोटें आई थी। ऑपरेशन के बाद भी वह चलने में असमर्थ थे। बैसाखी लेकर चलते थे। तीन साल से कुछ काम नहीं कर पा रहे थे। संभवत: इसी के चलते तनाव में उन्होंने जान दी।

परिवार के मुताबिक, कालूराम की चार बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। वह अपनी बड़ी बेटी और जमाई के साथ रहते थे। उनके इकलौते बेटे की भी काफी समय पहले मौत हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में जांच की जा रही है।

Hot this week

सीधी: युवा मोर्चा की दारू पार्टी में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

कांग्रेस ने साधा निशाना; भाजपा ने मामला दबाने का...

बेलमोर्ट पार्क के बिल्डर ऑफिस में भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान जलकर खाक

इंदौर। लसूडिया क्षेत्र स्थित बेलमोर्ट पार्क के मेंटेनेंस और...

सांप के काटने से बिजली विभाग के ड्राइवर की मौत, 8 दिन चला इलाज

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा इलाके में सांप के काटने...

भोपाल में पंजाब मेल से उतरीं 5 महिलाएं समेत 7 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 36 किलो माल जब्त

भोपाल। राजधानी की क्राइम ब्रांच पुलिस ने ट्रेन के...

Topics

सीधी: युवा मोर्चा की दारू पार्टी में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

कांग्रेस ने साधा निशाना; भाजपा ने मामला दबाने का...

बेलमोर्ट पार्क के बिल्डर ऑफिस में भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान जलकर खाक

इंदौर। लसूडिया क्षेत्र स्थित बेलमोर्ट पार्क के मेंटेनेंस और...

सांप के काटने से बिजली विभाग के ड्राइवर की मौत, 8 दिन चला इलाज

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा इलाके में सांप के काटने...

सरकारी नौकरी के नाम पर 5 युवाओं से ₹7.75 लाख की ठगी, आरोपी फरार

ग्वालियर। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं...

पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला

छतरपुर।शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत महोबा रोड इलाके में...

भोपाल: शादी के नाम पर ढाई लाख की ठगी, मंदिर में फेरे लेने के 10 दिन बाद दुल्हन फरार

​नजीराबाद (भोपाल)। राजधानी के नजीराबाद थाना क्षेत्र में शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img