Tuesday, October 20, 2026
25.2 C
Bhopal

जानलेवा लापरवाही:सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला के पेट में छोड़ा कपड़ा, दर्द हुआ तो पता चला

राजधानी के बैरसिया में प्रसव के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से महिला के पेट में कपड़ा छोड़ने का मामला सामने आया है। इससे महिला को संक्रमण का सामना करना पड़ा और गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। दरअसल, बैरसिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 17 सितंबर 2024 को एक महिला का प्रसव हुआ। कुछ ही दिनों बाद उसे पेट में असहनीय दर्द और यूरिन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा। जांच के बाद पता चला कि ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में कपड़ा रह गया था। मजबूरन परिवार को निजी अस्पताल में जाकर सर्जरी करानी पड़ी, ताकि इस कपड़े को बाहर निकाला जा सके।

मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान शरीर में वस्तु का छूटना संक्रमण और गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है। शरीर में छोड़े गए कपड़े जैसी चीजें बैक्टीरिया का घर बन सकती हैं, जो संक्रमण फैलाने में सहायक होती हैं। इस कारण से महिला के पेट में सूजन और दर्द हुआ, और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) की समस्या भी सामने आई। इधर, इस मामले को लेकर महिला के पति ने मनीष नामदेव ने मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है। दोषी डॉक्टर, नर्स और स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में पति ने कहा- डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही है…

महिला के पति द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, यह लापरवाही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ के ठीक से काम नहीं करने के कारण हुई है। शिकायतकर्ता ने विभाग से उचित कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही फिर से न हो। डॉक्टरों का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान हर चीज की पूरी सावधानी से जांच होनी चाहिए।

उपकरणों और सामग्री की दोबारा गिनती आवश्यक है, ताकि मरीज की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस घटना से अन्य अस्पतालों के लिए भी सीख है कि वे अपने स्टाफ को अच्छे से प्रशिक्षित करें और सर्जरी के बाद सभी औजारों और सामग्रियों की गिनती अवश्य करें।

जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

हम मामले की जांच करवा रहे हैं, जांच में दोषी पाए जाने के बाद सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डॉ. प्रभाकर तिवारी, सीएमएचओ, भोपाल

Hot this week

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साढ़े 15 लाख की ठगी, व्हाट्सएप मैसेज से बिछाया जाल

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक निजी...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...

Topics

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img